लाइव न्यूज़ :

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को मारा, हत्या कर शव को कंबल में लपेट कर गंदे नाले में फेंका, दिल्ली से आकर ऐसे दिया घटना का अंजाम

By भाषा | Updated: November 22, 2022 17:17 IST

राजस्थानः थानाधिकारी के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ से पता चला है कि 25 मई की रात में पवन ने पत्नी रीमा को भागेंद्र के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था।

Open in App
ठळक मुद्देपवन की गला दबाकर हत्या कर दी गई।विवाह सात वर्ष पूर्व 2015 में हुआ था।बेटे पवन शर्मा (37) की गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था।

जयपुरः राजस्थान के भरतपुर जिले में एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की कथित रूप से हत्या कर दी एवं शव को कंबल में लपेट कर पास के गंदे नाले में फेंक दिया। चिकसाना थाने के थाना अधिकारी विनोद मीणा ने बताया कि जिले के चिकसाना थाना क्षेत्र के हरप्रसाद ने चार जून को अपने बेटे पवन शर्मा (37) की गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था।

थाना प्रभारी के अनुसार हरप्रसाद ने हाल ही में अपनी बहू रीमा ऊर्फ सोना (23) को उसके कथित प्रेमी भागेन्द्र उर्फ भोला (27) साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया, शक होने पर उसने 20 नवंबर (रविवार) को अपने बेटे की हत्या का मामला दर्ज करवाया।

उन्होंने बताया कि दर्ज शिकायत के आधार पर महिला रीमा ऊर्फ सोना और उसके प्रेमी भागेन्द्र उर्फ भोला के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या), 201 (लाश को हत्या कर छुपाना), और 34 (किसी उद्देश्य से हत्या करना) के तहत मामला दर्ज कर दोनों को सोमवार को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस दल को सोमवार को गंदे नाले से पवन शर्मा की केवल 15-16 हड्डियां मिलीं। उन्होंने बताया कि रीमा ऊर्फ सोना और भागेन्द्र उर्फ भोला को सोमवार को अदालत में पेश किया एवं अदालत ने रीमा को न्यायिक हिरासत में भेज दिया जबकि भागेंद्र को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेजा।

उन्होंने बताया कि पवन शर्मा मजदूरी करता था जबकि पड़ोस में रहने वाला उसका भागेंद्र दिल्ली में फाइनेंस और इंश्योरेंस का काम करता था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि भागेंद्र हत्या वाले दिन अपने दोस्त दीप के साथ दिल्ली से मोटर साइकिल पर रीमा से मिलने भरतपुर आया था और रात को तीनों ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया।

उन्होंने बताया कि दीप की तलाश के लिये पुलिस दल दिल्ली गयी है। थानाधिकारी के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ से पता चला है कि 25 मई की रात में पवन ने पत्नी रीमा को भागेंद्र के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इसलिए इन लोगों ने पवन की गला दबाकर हत्या कर दी गई। दोनों का विवाह सात वर्ष पूर्व 2015 में हुआ था।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थानहत्याPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?