लाइव न्यूज़ :

होम वर्क नहीं करने पर शिक्षक ने छात्रा को मारा थप्पड़, नाराज सैनिक पिता ने स्कूल में गोलीबारी, संचालक की पत्नी के हाथ में गोली लगी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 4, 2022 14:58 IST

पुलिस ने बताया कि यह घटना कनवाडा गांव में हुई जहां सेना के जवान पप्पू गुर्जर की बेटी के गृह कार्य (होम वर्क) नहीं करने पर स्कूल के एक शिक्षक ने गुर्जर की बेटी को कथित तौर पर थप्पड़ मार दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देसेना का जवान पप्पू गुर्जर सोमवार को स्कूल के निदेशक से मिलने गया था।पिता से शिकायत में कहा था कि उसके द्वारा होमवर्क नहीं करने एक शिक्षक ने उसे थप्पड़ मार दिया।जवान छुट्टियों में घर आया हुआ था और स्कूल संचालक से मिलने गया था।

जयपुरःराजस्थान के भरतपुर जिले में स्कूल में एक शिक्षक के बेटी को थप्पड मारने से नाराज सेना के एक जवान ने कथित तौर पर गोलीबारी की जिसमें एक महिला घायल हो गई।

 

पुलिस ने बताया कि यह घटना कनवाडा गांव में हुई जहां सेना के जवान पप्पू गुर्जर की बेटी के गृह कार्य (होम वर्क) नहीं करने पर स्कूल के एक शिक्षक ने गुर्जर की बेटी को कथित तौर पर थप्पड़ मार दिया था। सेना का जवान पप्पू गुर्जर सोमवार को स्कूल के निदेशक से मिलने गया था।

उन्होंने बताया कि जवान की बेटी ने करीब 20 दिन पहले अपने पिता से शिकायत में कहा था कि उसके द्वारा होमवर्क नहीं करने एक शिक्षक ने उसे थप्पड़ मार दिया। जवान छुट्टियों में घर आया हुआ था और स्कूल संचालक से मिलने गया था। वह स्कूल में अपने साथ लाईसेंसी बंदूक लेकर गया था।

उन्होंने बताया कि स्कूल संचालक के साथ कहासुनी के बीच गुर्जर ने उस पर बंदूक तान दी और इस दौरान सैनिक द्वारा की गई गोलीबारी में बीच बचाव करने आई संचालक की पत्नी के हाथ में गोली लग गई। कांमा थानाधिकारी दौलत सिंह ने बताया कि आरोपी जवान के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है उसकी तलाश की जा रही है। फायरिंग के बाद जवान घटना स्थल से फरार हो गया। तलाश की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीजयपुरराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज