लाइव न्यूज़ :

भागलपुर में सुबह-सुबह दो किलो सोने की लूट, आंखों में मिर्ची छिड़क कर भागे, कोलकाता से लाया जा रहा था गोल्ड

By एस पी सिन्हा | Updated: February 6, 2021 14:58 IST

बिहार के भागलपुर जिले में बेखौफ अपराधियों ने फिर सोना लूट की घटना को अंजाम दिया. सुबह-सुबह व्यापारी से करीब 3 करोड़ रुपये का सोना लूट लिया.

Open in App
ठळक मुद्देबाइक पर सवार चार बदमाशों ने आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया.पुलिस मौके पर पहुंची और इस मामले की जांच में जुटी है.घटना की बाबत कोतवाली थाने में सत्येंद्र ने दो बाइक पर सवार चार अपराधियों के विरुद्ध केस दर्ज कराया है.

पटनाः बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधी आये दिन पुलिस को चुनौती देते हुए वारदातों को अंजाम देने में नहीं हिचक रहे हैं. इसी क्रम में ताजा मामला बिहार के भागलपुर जिले से आई है, जहां बाइक सवार चार बदमाशों ने आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर करीब 3 करोड़ रुपये की सोना लूट की घटना को अंजाम दिया है.

भागलपुर में आज सुबह अपराधियों ने स्वर्णिका ज्वेलर्स के संचालक विशाल आनन्द के कर्मचारी अभिषेक से सुबह 6.30 बजे के करीब वैरायटी चौक पर पौने दो किलो सोना लूट लिया. अभिषेक कोलकाता से सोना लेकर सुपर एक्सप्रेस से भागलपुर स्टेशन उतरा था. प्राप्त जानकारी के अनुसार भागलपुर के एक ज्वैलरी संस्थान के कैरिंग एजेंट अभिषेक कुमार कोलकाता से ज्वेलरी लेकर लौट रहे थे.

चार बदमाशों ने आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया

उसके साथ शहर के विक्रमशिला निवासी बाबू साहब सिंह भी थे. आज सुबह दोनों सुपर एक्सप्रेस से उतरे और स्कूटी से शहर के विशाल स्वर्णिका ज्वेलर्स की ओर आ रहे थे. वे डीएन सिंह रोड स्थित तनिष्क शोरूम के पास पहुंचे ही थे कि सामने बाइक पर सवार चार बदमाशों ने आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया.

पुलिस मौके पर पहुंची और इस मामले की जांच में जुटी

इसके बाद बाइक के पीछे बैठे दो बदमाशों ने हथियार सटाकर अभिषेक के पास रखे सोने की ज्वेलरी से भरा बैग लूट लिया और फरार हो गए. दो बाइक पर चार बदमाश सवार थे. बदमाशों ने एक और बैग छीन लिया, जिसमे सत्येंद्र का लंच बॉक्स, पर्स वगैरह था. इस लूट की घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और इस मामले की जांच में जुटी है.

वहीं, घटना की बाबत कोतवाली थाने में सत्येंद्र ने दो बाइक पर सवार चार अपराधियों के विरुद्ध केस दर्ज कराया है. इधर, घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली थाने पहुंची एसएसपी भागलपुर निताशा गुडिया ने पीड़ितों से लूट के बाबत पूछताछ की. पीड़ित ने एसएसपी को बताया कि लूटे गए बैग में एक किलो 850 ग्राम सोने की ज्वेलरी थी. 

मामले की काफी बारीकी से जांच पड़ताल की जा रही

वहीं, पुलिस का कहना है कि इस मामले की काफी बारीकी से जांच पड़ताल की जा रही है. वैसे विशाल आंनद के पिता विजय आनन्द का अपने भाई से सम्पत्ति का बड़ा विवाद चल रहा है. दुकान भी दो भाग में बंट चुका है. हो सकता है व्यवसाय का सब तिकड़म जानने वाले घर के ही किसी सदस्य ने या कोलकाता की पार्टी सूचना लीक की हो. स्टाफ भी ऐसा करा सकता है.

घटना करीब 8.30 बजे सुबह घटी थी

ऐसे तमाम सवाल हैं, जिसकी पड़ताल पुलिस कर रही है. बताया जाता है कि इससे पहले 19 सितंबर 2013 को भी दो किलोग्राम सोने की लूट स्वर्णिका ज्वेलर्स के स्टाफ से हुई थी. रिलायंस ट्रेन्ड के पास तब लूट हुई थी. बदमाश आनन्द चिकित्सालय रोड में भागे थे. घटना करीब 8.30 बजे सुबह घटी थी.

उस दिन सुपर ट्रेन लेट थी, तब विशाल आनंद के नजदीकी स्टाफ मिंटू साह का बेटा राजन कुमार के अलावा, पंकज सोनी समेत 5 लोग शामिल थे. उस समय सब पकडे गए थे, पर लूट का सोना बरामद नहीं हो सका था. वहीं एक बार फिर से अपराधियों ने एक बड़ी लूट को अंजाम दिया है. 

यहां बता दें कि इससे पहले दरभंगा जिले में नगर थाना क्षेत्र के टावर चौक के पास से 9 दिसम्बर, 2020 को हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाडे़ अलंकार ज्वेलर्स से पांच करोड़ का सोना लूट लिया था. लूट के दौरान अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग भी की थी.

लूट के बाद दरभंगा की पुलिस ने दरभंगा जिला के बाहर के दस अपराधियों की सूची जारी की थी. मामले में पुलिस ने अबतक लूट के सोने में से कुछ हिस्सा बरामद कर कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया. इसतरह से बिहार में दरभंगा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में अब तक सोना लूट की कई घटनाएं घट चुकी हैं. मुजफ्फरपुर के सदर थाना के भगवानपुर गोलंबर स्थित मुथूट फाइनेंस से 10 करोड़ के सोना लूटकांड समेत हाजीपुर स्थित मुथूट फाइनेंस से भी 55 किलो सोना लूट कांड चर्चित है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपटनाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये