लाइव न्यूज़ :

आपकी बेटी से प्यार करता हूं?, प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर आलोक बेहरा ने 9वीं कक्षा की लड़की के पिता का गला रेता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 5, 2025 20:05 IST

आलोक पास के तुलमातुला गांव की एक लड़की को यह कहकर परेशान कर रहा था कि वह उससे प्यार करता है।

Open in App
ठळक मुद्देलड़की ने इसकी शिकायत अपने पिता से की थी। ट्यूशन कक्षा में संपर्क करने की कोशिश की। आलोक से तीखी बहस हुई और वह मौके से चला गया।

भद्रकः ओडिशा के भद्रक जिले में स्थित अरुहा गांव में एक युवक ने नौवीं कक्षा की लड़की की ओर से प्रेम प्रस्ताव ठुकराए जाने के बाद उसके पिता का कथित तौर पर गला रेत दिया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना जिले के बासुदेवपुर थाना क्षेत्र के अरुहा गांव में घटी और आरोपी की पहचान स्थानीय निवासी आलोक बेहरा के तौर पर की गई है। पुलिस के मुताबिक, आलोक पास के तुलमातुला गांव की एक लड़की को यह कहकर परेशान कर रहा था कि वह उससे प्यार करता है। लड़की ने इसकी शिकायत अपने पिता से की थी।

उसने बताया कि मंगलवार को आलोक ने एक बार फिर लड़की से गांव के पास तुलमातुला में उसकी ट्यूशन कक्षा में संपर्क करने की कोशिश की। पुलिस ने बताया कि जब लड़की के पिता राजेंद्र राउत बेटी को लेने पहुंचे, तो उनकी आलोक से तीखी बहस हुई और वह मौके से चला गया।

पुलिस ने बताया हालांकि, बाद में आलोक राजेंद्र के घर गया और कथित तौर पर उस पर चाकू से हमला कर उसका गला रेत दिया। उसके मुताबिक हमले के बाद आरोपी अपनी मोटरसाइकिल पास में ही छोड़कर मौके से फरार हो गया। उसने बताया कि ग्रामीणों ने राजेंद्र को गंभीर हालत में बासुदेवपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

परिवार के एक सदस्य ने बताया कि इलाज के बाद राजेंद्र घर लौट आया है। बासुदेवपुर पुलिस थाने की आईआईसी लोपामुद्रा नायक ने बताया, ‘‘हमने जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपी को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।’’

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीPoliceओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?