लाइव न्यूज़ :

Bhadohi Rape Pregnant: जब परिजन घर नहीं होते तो अकेला पाकर 17 वर्षीय दलित नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म करता रहा राजू गुप्ता, पेट दर्द होने पर अस्पताल पहुंचे परिजन तब खुलासा...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 11, 2024 17:13 IST

Bhadohi Rape Pregnant: किशोरी के शरीर में परिवर्तन देख कर उसके परिजन आठ जून को अस्पताल दिखाने ले गए जहां डॉक्टरों ने किशोरी को गर्भवती बताया।

Open in App
ठळक मुद्देलगातार बलात्कार करने का आरोप लगाया जिससे पूरा परिवार सकते में आ गया। किशोरी को लेकर पिता थाना पहुंचे और राजू गुप्ता के विरुद्ध तहरीर दी।‘पॉक्सो’ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की।

Bhadohi Rape Pregnant: भदोही जिले में सुरयावा थानाक्षेत्र के एक गांव में कथित तौर पर एक युवक द्वारा लगातार दुष्कर्म किये जाने से एक दलित नाबालिग किशोरी गर्भवती हो गयी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उसने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को आज गिरफ्तार कर लिया गया । सुरयावा के थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) राम नगीना यादव ने बताया कि भदोही शहर कोतवाली क्षेत्र के डुडवा धर्मपुरी निवासी राजू गुप्ता (26) किसानों के खेत पर जाकर अपनी मशीन से धान कूटने का काम करता है और वह इसी सिलसिले में सुरयावा क्षेत्र के एक गांव में एक दलित परिवार के संपर्क में आया था। थाना प्रभारी ने बताया कि राजू गुप्‍ता उस दलित परिवार में आने-जाने लगा और जब परिजन घर नहीं होते तो अकेला पाकर वह इस परिवार की 17 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म करता था। यादव ने बताया कि किशोरी के शरीर में परिवर्तन देख कर उसके परिजन आठ जून को अस्पताल दिखाने ले गए जहां डॉक्टरों ने किशोरी को गर्भवती बताया।

उन्होंने बताया कि परिजनों के पूछने पर किशोरी ने राजू गुप्ता पर उसके साथ लगातार बलात्कार करने का आरोप लगाया जिससे पूरा परिवार सकते में आ गया। उन्होंने बताया कि रविवार को किशोरी को लेकर उसके पिता थाना पहुंचे और उन्होंने राजू गुप्ता के विरुद्ध तहरीर दी।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की दुष्कर्म और आपराधिक धमकी की धाराओं के अलावा ‘पॉक्सो’ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की। यादव ने कहा कि मेडिकल जांच में किशोरी के गर्भवती होने की पुष्टि हुई जिसके बाद अदालत में किशोरी का कलम बंद बयान दर्ज कराकर फरार आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही थी। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी राजू गुप्ता को मंगलवार को जिले के सुरयावा रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशPoliceउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?