लाइव न्यूज़ :

भदोहीः 25 साल की नवविवाहिता से अश्लील हरकत करने और चोरी छिपे वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल?, युवक और परिजनों के खिलाफ मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 12, 2025 13:31 IST

Bhadohi: महिला की तहरीर पर युवक प्रवेश राय, उसके पिता सुनील, माता राजकुमारी और मामा सुजीत राय के खिलाफ बृहस्पतिवार को सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने ताया कि यह मामला सदर कोतवाली ज्ञानपुर के एक गांव का है।आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाकर उसे फेसबुक और इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया। महिला ने अपनी इज्जत बचाने के लिए अपने पास रखे लाखों के जेवरात प्रवेश के माता -पिता को दे दिया।

Bhadohi: भदोही पुलिस ने 25 साल की एक नवविवाहिता से अश्लील हरकत करने और चोरी छिपे उसका अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में एक युवक और उसके परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने ताया कि यह मामला सदर कोतवाली ज्ञानपुर के एक गांव का है। उन्होंने कहा कि महिला की तहरीर पर युवक प्रवेश राय, उसके पिता सुनील, माता राजकुमारी और मामा सुजीत राय के खिलाफ बृहस्पतिवार को सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

तहरीर के मुताबिक, महिला का पति रोजी रोटी के सिलसिले में अक्सर बाहर रहता है और गांव के ही प्रवेश राय का अकेले रह रही पीड़ित महिला के घर आना-जाना था। पुलिस ने बताया कि प्रवेश ने चोरी से महिला की कुछ आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाकर उसे फेसबुक और इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया।

उन्होंने बताया कि प्रवेश राय ने अपने पिता सुनील राय और माता राजकुमारी को एक दिन महिला के घर भेजा जहां उन दोनों ने अश्लील फोटो और वीडियो के आधार पर महिला को ब्लैकमेल करके उससे सोने-चांदी के आभूषण देने की मांग की। महिला ने अपनी इज्जत बचाने के लिए अपने पास रखे लाखों के जेवरात प्रवेश के माता -पिता को दे दिया।

इसके बाद भी प्रवेश महिला के घर आकर उसके साथ अश्लील हरकत करता था और महिला के पति और एक छोटे बच्चे की हत्या करने की धमकी देता था। महिला ने इस पूरी घटना में प्रवेश के मामा सुजीत का पूरा हाथ होने की बात कही है।

मांगलिक ने बताया कि ज्ञानपुर थाना में मामला दर्ज कर इस मामले की विवेचना पुलिस क्षेत्राधिकारी चमन सिंह चावड़ा को सौंपी गई है। चारों आरोपी फरार हैं। इस मामले में फेसबुक और इंस्टाग्राम पर वायरल आपत्तिजनक वीडियो और फोटो, फोन कॉल रिकॉर्डिंग, चैटिंग जैसे कई साक्ष्य एकत्र किए गए हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?