लाइव न्यूज़ :

Bhadohi Crime News: पति से झगड़ा कर घर से निकली पत्नी, कुएं से तेज दुर्गंध आने पर लोगों ने पुलिस को किया सूचित, शव 10 दिन बाद बरामद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 4, 2024 17:23 IST

Bhadohi Crime News: पुलिस सूत्रों ने बताया कि गोपीगंज थाना क्षेत्र के पूरे रजई गांव में पवन श्रीवास्तव नामक व्यक्ति के घर के सामने स्थित एक कुएं से तेज दुर्गंध आने पर लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देमौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने कुएं से एक शव निकाला। पहचान पवन की पत्नी वंदना (34) की रूप में हुई।वाराणसी में अपनी मां के घर चली जाएगी।

Bhadohi Crime News: भदोही जिले के गोपीगंज इलाके में पति से विवाद के बाद घर से निकली एक महिला का शव 10 दिन बाद बृहस्पतिवार को उसके घर के बाहर स्थित कुएं से बरामद किया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गोपीगंज थाना क्षेत्र के पूरे रजई गांव में पवन श्रीवास्तव नामक व्यक्ति के घर के सामने स्थित एक कुएं से तेज दुर्गंध आने पर लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी थी। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने कुएं से एक शव निकाला। उसकी पहचान पवन की पत्नी वंदना (34) की रूप में हुई। उन्होंने परिजनों के हवाले से बताया कि वंदना 26 मार्च को अपने पति से झगड़े के बाद घर छोड़कर चली गयी थी। इससे पहले उसने अपने दोनों बच्चों से कहा था कि वह वाराणसी में अपनी मां के घर चली जाएगी।

सूत्रों ने बताया कि पवन ने वंदना के घर छोड़कर जाने पर यह सोचकर थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज नहीं करायी कि वह अपने मायके गयी होगी। बहरहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारहत्याmurder case
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?