लाइव न्यूज़ :

Bhadohi Crime News: दूल्हा ने शराब के नशे में गाली-गलौज और गांजा फूंक देख दुल्हन ने शादी से किया इनकार, कन्या पक्ष के लोगों ने दूल्हा, उसके पिता और दादा को बंधक बनाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 13, 2024 22:41 IST

Bhadohi Crime News: दुल्हन की मां शीला देवी के मुताबिक यह देखकर कुछ लोग मंच के पास पहुंचे तो दूल्हा उतरकर नीचे चला गया और मंच के पीछे कुछ बैंड-बाजे वालों के साथ गांजा फूंकता दिखाई दिया।

Open in App
ठळक मुद्देBhadohi Crime News: दूल्हा मंच पर आकर गांजा पीने लगा।Bhadohi Crime News: नाराज दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया।Bhadohi Crime News: बिना शादी के वापस उनके घरों को भेज दिया।

Bhadohi Crime News: भदोही में जौनपुर जिले से आई एक बारात में दूल्हा को शराब के नशे में गाली-गलौज करते और गांजा फूंकते देख दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। युवती के इस कदम के बाद कन्या पक्ष के लोगों ने दूल्हा, उसके पिता और दादा को बंधक बना लिया। पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि शहर कोतवाली इलाके फत्तूपुर क्षेत्र की शीला देवी की बेटी पिंकी की शादी जौनपुर जिले के जयरामपुर के तहसीलदार गौतम से तय थी। सूत्रों के मुताबिक बुधवार की रात बारात पहुंची तो दूल्हा शराब के नशे में था और कथित रूप से मंच पर गाली-गलौज कर रहा था।

सूत्रों का कहना है कि दुल्हन की मां शीला देवी के मुताबिक यह देखकर कुछ लोग मंच के पास पहुंचे तो दूल्हा उतरकर नीचे चला गया और मंच के पीछे कुछ बैंड-बाजे वालों के साथ गांजा फूंकता दिखाई दिया। वधू पक्ष के लोगों ने जब इसका विरोध किया तो दूल्हा मंच पर आकर गांजा पीने लगा। इससे नाराज दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया।

सूत्रों के मुताबिक इसे लेकर रात भर हंगामा होता रहा। इसी बीच ज्यादातर बाराती मौके से भाग गए और कन्या पक्ष के लोगों ने दूल्हे तहसीलदार गौतम उसके पिता जयप्रकाश और दादा मेवा लाल को बंधक बना लिया तथा उनसे शादी में खर्च हुए आठ लाख वापस देने की मांग करने लगे।

उन्होंने बताया कि इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बृहस्पतिवार को दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया । उनके अनुसार पुलिस ने वर पक्ष द्वारा कन्या पक्ष को शादी के खर्च के तौर पर दो लाख रुपये वापस करवाये। पुलिस ने दूल्हा समेत तीनों बंधकों को मुक्त कराकर बिना शादी के वापस उनके घरों को भेज दिया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला