लाइव न्यूज़ :

नोएडा के बंगले से चल रहा था करोड़ो रुपये की सट्टेबाजी का रैकेट, 16 आरोपी गिरफ्तार

By विनीत कुमार | Updated: February 8, 2023 08:13 IST

Open in App
ठळक मुद्देनोएडा पुलिस ने सेक्टर 108 में एक बंगले से 16 संदिग्धों को किया गिरफ्तार।'महादेव' नाम के मोबाइल ऐप के जरिए क्रिकेट और अन्य खेलों पर सट्टेबाजी का आरोप।पिछले हफ्ते छत्तीसगढ़ पुलिस ने इसी मोबाइल ऐप से सट्टेबाजी के आरोप में 9 लोगों को नोएडा से पकड़ा था।

नोएडा: नोएडा पुलिस ने सेक्टर 108 में एक बंगले से सट्टेबाजी के आरोप में सोमवार को 16 और संदिग्धो को गिरफ्तार किया। इससे दो दिन पहले ही छत्तीसगढ़ पुलिस ने नोएडा के सुरजपुर में एक सोसाइटी से सट्टेबाजी के 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया था।  यह गिरफ्तारी 'महादेव' नाम के मोबाइल ऐप के जरिए क्रिकेट और अन्य खेलों पर सट्टा लगवाने के आरोप में की गई थी। दूसरी गिरफ्तारी भी इसी स्कैंडल से जुड़ी है।

डीसीपी हरीश चंदर ने बताया कि करोड़ों रुपये की सट्टेबाजी रैकेट के कुछ संचालकों के वहां छिपे होने की सूचना के बाद बंगले के बाहर दो पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। 

उन्होंने कहा, 'हम शनिवार शाम से ही बंगले पर नजर रख रहे थे। सोमवार की रात सेक्टर 39 थाने की एक टीम ने बंगले की तलाशी ली और वहां से 16 लोगों को हिरासत में लिया। जांच के बाद पता चला कि वे महादेव सट्टेबाजी ऐप के जरिए कई लोगों को ठगने में शामिल थे। ऐसे में उन्हें मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया।'

पुलिस ने कहा, 'हमने बंगले से 12 लैपटॉप, 73 स्मार्टफोन, 19 चेकबुक, 90 एटीएम कार्ड, 58 सिम कार्ड, छह पासपोर्ट, एक क्रेटा और एक थार बरामद किया।'

छत्तीसगढ़ पुलिस ने पिछले हफ्ते की थी कार्रवाई

इससे पहले छत्तीसगढ़ पुलिस ने मोबाइल ऐप से सट्टेबाजी करने के आरोप में शनिवार को नोएडा की एक सोसाइटी से नौ लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने मौके से तीन लैपटॉप, 15 मोबाइल फोन और नकदी बरामद किए। 

छत्तीसगढ़ पुलिस के अनुसार उसने दो महीने पहले 'महादेव' ऐप के जरिए सट्टेबाजी का खुलासा किया था। छत्तीसगढ़ पुलिस ने इस मामले में दर्जनों लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। बताया जाता है कि इस ऐप का मुख्य निर्माता दुबई में है, जबकि छत्तीसगढ़ पुलिस ने भारत में सट्टेबाजी कराने वाले सरगना समेत कई लोगों को विभिन्न जगहों पर दबिश देकर गिरफ्तार किया है।

नोएडा में हुई छत्तीसढ़ पुलिस की कार्रवाई पर कुछ विवाद भी हुआ था। दरअसल नोएडा पुलिस ने कहा था उसे इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई थी।  

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से मिली जानकारी के बाद छत्तीसगढ़ की दुर्ग जिला पुलिस ने सूरजपुर थाना क्षेत्र स्थित एलिस्टोनिया सोसाइटी में छापेमारी की। यहां से पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया।

टॅग्स :नोएडा समाचारक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा