लाइव न्यूज़ :

पोर्न साइट पर अपना ही वीडियो देख हैरान रह गया युवक, पुलिस में दर्ज कराई शिकायत, जानें पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 31, 2022 10:12 IST

बेंगलुरु के एक युवक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि किसी ने चुपके से उसकी और गर्लफ्रेंड की वीडियो रिकॉर्ड कर पोर्न साइट्स पर डाल दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देबेंगलुरु के ऑस्टिन टाउन के रहने वाले युवक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।25 साल के युवक का आरोप है कि उसकी और गर्लफ्रेंड की चोरीछुपे वीडियो बनाकर पोर्न साइट पर अपलोड की गई है।युवक के अनुसार कुछ हफ्ते पहले वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ एक होटल में गया था, इसी दौरान रिकॉर्ड किया गया वीडियो।

बेंगलुरु: बेंगलुरु के ऑस्टिन टाउन का 25 साल का युवक उस समय हक्कबक्का रह गया जब एक पोर्न साइट पर उसने अपना ही वीडियो देखा। इस वीडियो में वो और उसकी गर्लफ्रेंड साथ नजर आ रहे हैं। इसके बाद युवक ने पुलिस मं शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। युवक का आरोप है किसी ने दोनों की वीडियो रिकॉर्ड कर उसे पोर्न साइट पर डाल दिया है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार युवक की शिकायत पर सेंट्रल सीईएन क्राइम पुलिस ने 24 जनवरी को अज्ञात लोगों के खिलाफ एक मामला दर्ज कर लिया। शिकायतकर्ता युवक एक बीपीओ में काम करता है।

अपनी शिकायत में युवक ने बताया है कि वह और उसकी गर्लफ्रेंड ने कुछ हफ्ते पहले बेंगलुरु के एक होटल में कुछ समय साथ बिताए थे। ऐसे में संभवत: कुछ लोगों ने सीक्रेट कैमरे में उनके निजी पलों को रिकॉर्ड कर लिया और कई पोर्न साइट्स पर अपलोड कर दिया।

युवक ने पोर्न साइट खोली, तब मिली जानकारी

इसकी जानकारी युवक को 21 जनवरी को मिली जब उसने ऐसा ही एक साइट खोला। वहां उसे अपनी ही वीडियो दिखी। इसके बाद वही वीडियो उसने अन्य दूसरी पोर्न वेबसाइट पर भी नजर आई।   पुलिस ने कहा है कि अपलोड किए गए वीडियो में युवक और युवती के चेहरे ब्लर किए गए हैं। हालांकि शरीर पर कुछ निशान के आधार पर युवक ने दावा किया है कि वीडियो में दिख रहा शख्स वही है। युवक के अनुसार वीडियो में दिख रहे शख्स की छाती पर जो निशान है, वह दरअसल उसके जैसा ही है।

पुलिस को हालांकि संदेह है कि अपलोड किया गया वीडियो किसी सीक्रेट कैमरे पर रिकॉर्ड नहीं किया गया होगा। दरअसल वीडियो में कैमरे से शूटिंग कई अलग-अलग एंगल से होती नजर आ रही है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबेंगलुरु
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए