लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरु की महिला पड़ोसी के 'अत्यधिक रोमांटिक व्यवहार' से परेशान हुई, पुलिस में दर्ज कराई शिकायत, जानें मामला

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: March 20, 2024 14:58 IST

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सामने के घर में रहने वाला जोड़ा अपने घर की खिड़कियों और दरवाजों को खुला छोड़कर अत्यधिक रोमांटिक व्यवहार करता है जिससे उन्हें दिक्कत होती है।

Open in App
ठळक मुद्देबेंगलुरु की महिला ने पुलिस से एक विचित्र मामले की शिकायत कीपड़ोसी के 'अत्यधिक रोमांटिक व्यवहार' से परेशान हुईजोड़े के खिलाफ गिरिनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई

बेंगलुरु: बेंगलुरु की महिला ने पुलिस से एक विचित्र मामले की शिकायत की है। बेंगलुरु के अवलाहल्ली इलाके में रहने वाली एक 44 वर्षीय महिला ने अपने पड़ोस में रहने वाले एक जोड़े के खिलाफ गिरिनगर पुलिस स्टेशन में अत्यधिक रोमांटिक व्यवहार के लिए शिकायत दर्ज कराई है।

दरअसल शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सामने के घर में रहने वाला जोड़ा अपने घर की खिड़कियों और दरवाजों को खुला छोड़कर अत्यधिक रोमांटिक व्यवहार करता है जिससे उन्हें दिक्कत होती है। शिकायत में कहा गया है कि पड़ोस में रहने वाला जोड़ा खुलेआम रोमांटिक व्यवहार करता है और शिकायत करने पर महिला को धमकी भी दी। आरोप है कि दंपति ने कथित तौर पर महिला को अपनी परेशानी व्यक्त करने पर बलात्कार और हत्या सहित धमकियां देनी शुरू कर दीं।

शिकायतकर्ता महिला ने ये भी कहा है कि घर के मालिक और उसके बेटे ने आरोपी जोड़े का पक्ष लिया है। आरोपी के घर का मालिक चिक्कना और उसके बेटे मंजूनाथ ने जोड़े के व्यवहार का समर्थन किया। पुलिस ने आरोपी पक्ष के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 504, 506, 509 और 34 के तहत शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान, आपराधिक धमकी, शब्द, इशारा के तहत प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज की है।

टॅग्स :बेंगलुरुक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज