लाइव न्यूज़ :

वॉशरूम यूज करने के बहाने घर में घुसा डिलीवरी बॉय, फिर महिला टेक्नीशियन के साथ की ये हरकत

By अंजली चौहान | Updated: March 21, 2024 15:04 IST

बेंगलुरु में डिलीवरी बॉय पर महिला के साथ यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगा है फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Open in App

बेंगलुरु: ऑनलाइन फूड ऑर्डर करना आज के समय में एक आम बात है। शहरों में रहने वाले लोग अक्सर ऑनलाइन कभी भी, कहीं भी अपने लिए खाने की चीजें मंगवा लेते हैं। हाल ही में ऑनलाइन फूड ऑर्डर करने की वजह से एक महिला के साथ यौन उत्पीड़न की घटना हुई है। जी हां, बिल्कुल सही पढ़ा आपने, खबर बेंगलुरु की है जहां एक 30 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अपने घर पर स्विगी से खाना मंगवाया। जिसके बाद डिलीवरी बॉय खाना लेकर आया।

महिला का कहना है कि खाना देने के बाद वह वहां से चला गया लेकिन फिर वापस लौटा। महिला ने कहा, "जैसे ही मैंने दरवाजा खोला, उसने कहा, 'मैम क्या मैं आपका वॉशरूम इस्तेमाल कर सकता हूँ? यह बहुत ज़रूरी है।" मैंने उसे वॉशरूम की ओर इशारा किया। जैसे ही वह बाहर आया, मैंने उससे जाने के लिए कहा। उन्होंने कहा, "क्या मुझे फिर से कुछ पानी मिल सकता है?"

महिला ने पानी देने के लिए सहमति जताई जिसके बाद उसने डिलीवरी बॉय को गेट पर खड़े रहने के लिए कहा और पानी लाने के लिए रसोई में चली गई। इसके साथ ही डिलीवरी बॉय भी महिला के पीछे गया और उसका हाथ पकड़ लिया। महिला ने फौरन इसका विरोध दर्ज कराया और आरोपी पर एक फ्राइंग पैन से हमला कर दिया। हमले के बाद फौरन आरोपी वहां से भाग गया।

आरोपी की तलाश में पुलिस 

घटना के फौरन बाद पीड़िता ने पुलिस हेल्पलाइन (112) से संपर्क किया। महिला ने पुलिस से इसकी शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में कहा गया है कि डिलिवरी बॉय, जिसने अपनी ठुड्डी तक फेस मास्क पहना हुआ था, इमारत के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया और उसकी पहचान आकाश के रूप में की गई है। फिलहाल उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं। 

इस घटना के बाद महिला जिस इमारत में रहती है वहां सभी डिलीवरी बॉय के आने पर रोक लगाई गई और अंदर न जाकर अब से डिलीवरी बॉय गेट पर ही ऑर्डर देंगे।

टॅग्स :स्वीगीबेंगलुरुBengaluru Policeक्राइमयौन उत्पीड़न
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने