लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरु भगदड़ मामले में गिरफ्तारी, पुलिस ने आरसीबी और प्रबंधन कंपनी के अधिकारियों को हिरासत में लिया

By संदीप दाहिमा | Updated: June 6, 2025 11:46 IST

चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ के सिलसिले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और आयोजन का प्रबंधन करने वाली कंपनी डीएनए एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारियों को शुक्रवार को हिरासत में लिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देबेंगलुरु भगदड़ मामले में गिरफ्तारी, पुलिस ने आरसीबी और प्रबंधन कंपनी के अधिकारियों को हिरासत में लिया

चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ के सिलसिले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और आयोजन का प्रबंधन करने वाली कंपनी डीएनए एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारियों को शुक्रवार को हिरासत में लिया गया। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के फाइनल में आरसीबी की जीत के जश्न में भाग लेने के लिए बुधवार को यहां चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमियों के जुटने के बाद मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई और 50 से अधिक लोग घायल हो गए।

सूत्रों ने बताया कि आरसीबी के विपणन एवं राजस्व प्रमुख निखिल सोसले, डीएनए एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के सुनील मैथ्यू और किरण कुमार से पूछताछ की जा रही है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने राज्य के पुलिस महानिदेशक और पुलिस महानिरीक्षक को बृहस्पतिवार को निर्देश दिया कि भगदड़ के सिलसिले में आरसीबी और डीएनए इवेंट मैनेजर एवं कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) के प्रतिनिधियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए क्योंकि प्रथम दृष्टया उनकी ओर से ‘‘लापरवाही’’ हुई तथा प्राथमिकी भी दर्ज की गई है। 

टॅग्स :बेंगलुरुRCBरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरक्रिकेट
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटक्या BCCI आईपीएल को हर सीज़न में 74 से बढ़ाकर 94 मैच करने का बना रहा है लक्ष्य? चेयरमैन अरुण धूमल ने दिया जवाब

क्रिकेटSRH का तूफान, KKR को 65 रन से हराकर मचाया धमाल

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

क्रिकेटIPL Match 2026, KKR vs SRH Today: प्लेइंग-11 से लेकर पिच मिजाज तक, कब, कहां देखें कोलकाता और हैदराबाद के बीच महामुकाबला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी