लाइव न्यूज़ :

Bengaluru Police: 30.92 करोड़ रुपये के नकली नोट जब्त, 5 लोग अरेस्ट, सीसीबी ने ऐसे किया भंडाफोड़

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 8, 2024 15:56 IST

Bengaluru Police: कंपनियों के कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) कोष के तहत 40 लाख रुपये देने पर एक करोड़ रुपये दिलाने का वादा करता था।

Open in App
ठळक मुद्देयह ठगी करने का एक नया तरीका है जो पहले नहीं देखा गया। जालसाजों के इस नेटवर्क ने कई ट्रस्ट से संपर्क किया। विभिन्न ट्रस्ट को 100 करोड़ रुपये तक की नकदी भी दिखाई।

Bengaluru Police: कर्नाटक में बेंगलुरु पुलिस की केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) ने 30.92 करोड़ रुपये मूल्य के नकली नोट जब्त कर इस सिलसिले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त बी दयानंद ने सोमवार को बताया कि नकली नोट का कारोबार चलाने वाला गिरोह विभिन्न ट्रस्ट को निशाना बनाता था और उन्हें विभिन्न कंपनियों के कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) कोष के तहत 40 लाख रुपये देने पर एक करोड़ रुपये दिलाने का वादा करता था। उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह ठगी करने का एक नया तरीका है जो पहले नहीं देखा गया।

हालांकि हमें इस बारे में अस्पष्ट जानकारी थी। जालसाजों के इस नेटवर्क ने कई ट्रस्ट से संपर्क किया। वे ट्रस्ट के लोगों को बताते थे कि अगर वे उन्हें नकदी मुहैया कराएंगे तो उन्हें कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) कोष के जरिए और पैसा मिलेगा।’’ दयानंद ने कहा, ‘‘उन्होंने विभिन्न ट्रस्ट को 100 करोड़ रुपये तक की नकदी भी दिखाई।

एक बार जब ट्रस्ट के सदस्य आश्वस्त हो जाते और उन्हें रकम का भुगतान कर देते, तो गिरोह के सदस्य फरार हो जाते थे। यह सामने आया है कि इन्होंने इस तरह से कई लोगों के साथ ठगी की है।’’ अधिकारी ने बताया कि सीसीबी की महिला संरक्षण शाखा ने जाल बिछाया और इस गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने कहा कि गिरोह के पास से अब तक 30.92 करोड़ रुपये मूल्य के नकली नोट जब्त किए गए हैं। दयानंद ने कहा, ‘‘हमने इस सिलसिले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक को शहर के विल्सन गार्डन में जुए के मामले में पूर्व में गिरफ्तार किया गया था। इसी तरह के मामले में एक अन्य आरोपी को पहले मुंबई में गिरफ्तार किया गया था। ये आरोपी धनशोधन संबंधी गतिविधियों में शामिल थे।’’

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकर्नाटकPoliceबेंगलुरु
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...