लाइव न्यूज़ :

योग केंद्र चला रहे निरंजन मूर्ति पर कक्षाओं में आने वाली 17 वर्षीय लड़की से किया यौन उत्पीड़न, प्रतियोगिता में पदक और नौकरी दिलाने का झांसा देकर शारीरिक संबंध

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 18, 2025 13:00 IST

Bengaluru: 2021 में योग प्रतियोगिताओं में भाग लेना शुरू किया था। वह 2023 में मूर्ति के साथ एक प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए थाईलैंड गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक योगासन खेल संघ (केवाईएसए) के सचिव मूर्ति को 2019 से जानती है। 2024 में शिकायतकर्ता ने योग प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए सनशाइन इंस्टीट्यूट में फिर से दाखिला लिया।निरंजन मूर्ति कथित तौर पर शिकायतकर्ता का यौन उत्पीड़न करता रहा।

Bengaluru:कर्नाटक में एक नाबालिग लड़की के यौन उत्पीड़न के मामले में एक योग प्रशिक्षक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। राजराजेश्वरी नगर में कई वर्षों से योग केंद्र चला रहे निरंजन मूर्ति पर कक्षाओं में आने वाली 17 वर्षीय लड़की का यौन उत्पीड़न करने का आरोप है। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह कर्नाटक योगासन खेल संघ (केवाईएसए) के सचिव मूर्ति को 2019 से जानती है। उसने 2021 में योग प्रतियोगिताओं में भाग लेना शुरू किया था। वह 2023 में मूर्ति के साथ एक प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए थाईलैंड गई थी।

उस समय शिकायतकर्ता की उम्र 17 वर्ष थी। पुलिस ने बताया, ‘‘इस यात्रा के दौरान निरंजन मूर्ति ने कथित तौर पर उसका यौन उत्पीड़न किया। इस घटना के बाद शिकायतकर्ता ने योग प्रतियोगिताओं में भाग लेना बंद कर दिया।’’ बाद में 2024 में शिकायतकर्ता ने योग प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए सनशाइन इंस्टीट्यूट में फिर से दाखिला लिया।

यह संस्थान भी मूर्ति द्वारा संचालित था। इसके बाद से निरंजन मूर्ति कथित तौर पर शिकायतकर्ता का यौन उत्पीड़न करता रहा। लड़की ने यह भी आरोप लगाया कि अगस्त 2025 में सनशाइन इंस्टीट्यूट में मूर्ति ने उसे राष्ट्रीय स्तर की योग प्रतियोगिता में पदक जीतने और नौकरी दिलाने का झांसा दिया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

पुलिस ने बताया कि 22 अगस्त को मूर्ति ने राज्य स्तर पर नौकरी दिलाने के बहाने फिर से कथित तौर पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया। लड़की की शिकायत के आधार पर बाल यौन अपराध संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार था। पुलिस ने बताया कि उन्होंने लगातार तलाश अभियान चलाया और आखिरकार मूर्ति को पकड़ लिया। मामले की जांच अभी जारी है।

 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकर्नाटकबेंगलुरु
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए