लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरु में शराब के लिए हत्या, पुलिस ने सीसीटीवी में दिखे टी-शर्ट की बदौलत आरोपियों को पकड़ा

By नियति शर्मा | Updated: April 11, 2019 16:34 IST

सीसीटीवी फुटेज में हत्यारों का चेहरा साफ नहीं था पर एक व्यक्ति की टी-शर्ट पर काले रंग से अंग्रेजी का शब्द ' L' लिखा था। इसकी मदद से पुलिस ने 21 वर्षीय लोकेश को खोज निकाला।

Open in App
ठळक मुद्देबेंगलुरु के तीन लोगों ने मिलकर एक मजदूर की शराब के लिए की हत्याबेंगलुरू के 46 वर्षीय व्यक्ति की चाकू घोंप कर की हत्यापुलिस ने टी-शर्ट पर बने साइन से की हत्यारों की पहचान

बेंगलुरु में कुछ दिन पहले  46 वर्षीय मजदूर सत्यशीलन के मर्डर के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सत्यशीलन की कुछ दिन पहले तीन लोगों ने छुरा घोंप कर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया है कि हत्यारों का सत्यशीलन को मारने का कारण उस के पास मौजूद शराब को चुराना था। पुलिस को सत्यशीलन की लाश शहर के कॉक्स टाउन इलाके में कचरे के ढेर से मिली थी।

पुलिस ने बताया कि हत्या 26 मार्च को की गई थी। आस-पास से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को शव की खबर दी थी। सत्यशीलन के हत्यारों को जल्द ही पकड़ लिया गया। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में हत्यारों का चेहरा साफ नहीं था पर एक व्यक्ति की टी-शर्ट पर काले रंग से अंग्रेजी का शब्द ' L' लिखा था। इसके बाद पुलिस ने कद-काठी और टी-शर्ट की मदद से 21 वर्षीय लोकेश को खोज निकाला।

पूछताछ के दौरान तीनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने बताया कि सत्यशीलन अपने साथ शराब ले कर जा रहा था, जिसे इन तीनों ने उससे छिनने की कोशिश की। इस बात पर लड़ाई हुई। इसके बाद सत्यशीलन की पीठ पर चाकू से कई बार वार किया गया। उसके अचेत होते ही तीनों शराब लेकर वहां से फरार हो गए।

टॅग्स :हत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला