लाइव न्यूज़ :

Bengaluru Metro: अटिगुप्पे स्टेशन पर 19 वर्षीय कॉलेज छात्र ने मेट्रो ट्रेन के सामने कूदकर दी जान, कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 21, 2024 18:56 IST

Bengaluru Metro: पुलिस ने कहा कि कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और छात्र के आत्मघाती कदम उठाने के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देबीएमआरसीएल मुताबिक घटना अपराह्न दो बजकर 10 मिनट पर हुई।पर्पल लाइन पर मेट्रो सेवाएं कुछ देर के लिए बाधित हो गईं। पुलिस की मंजूरी के बाद पर्पल लाइन पर ट्रेन परिचालन फिर से बहाल हो गया है।

Bengaluru Metro: बेंगलुरु के अटिगुप्पे स्टेशन पर 19 वर्षीय कॉलेज छात्र ने मेट्रो ट्रेन के सामने कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद मेट्रो रेल सेवाएं कुछ देर के लिए बाधित रहीं। अधिकारियों ने बताया कि मुंबई के रहने वाले ध्रुव ठक्कर यहां राष्ट्रीय विधि विद्यालय में प्रथम वर्ष के छात्र थे। पुलिस ने कहा कि कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और छात्र के आत्मघाती कदम उठाने के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

बेंगलुरु मेट्रो रेल निगम लिमिटेड (बीएमआरसीएल) के मुताबिक, घटना अपराह्न दो बजकर 10 मिनट पर हुई। हादसे के बाद पर्पल लाइन पर मेट्रो सेवाएं कुछ देर के लिए बाधित हो गईं। बाद में बीएमआरसीएल ने कहा कि पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले गई। बीएमआरसीएल ने कहा कि पुलिस की मंजूरी के बाद पर्पल लाइन पर ट्रेन परिचालन फिर से बहाल हो गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीBengaluru Metro Rail Corporation Limitedकर्नाटकKarnataka
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज