लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरु मेट्रो में लड़की से चिपक रहा था बार-बार, पलटकर देखा तो प्राइवेट पार्ट निकालकर खड़ा था युवक

By राहुल मिश्रा | Updated: May 4, 2018 12:10 IST

मेट्रो में सवार युवक अपने पेंट की जिप खोलकर आगे खड़ी युवती से चिपकने की कोशिश करने लगा। युवती को जब कुछ अजीब लगा तब उसने शोर मचाया।

Open in App

बेंगलुरु मेट्रो में एक 30 वर्षीय युवती के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। मेट्रो में सवार एक युवक युवती के साथ उस वक्त छेड़छाड़ करने लगा जब वो ऑफिस से घर लौट रही थी। 

मेट्रो में सवार युवक अपने पेंट की जिप खोलकर आगे खड़ी युवती से चिपकने की कोशिश करने लगा। युवती को जब कुछ अजीब लगा तब उसने शोर मचाया। इस बीच मेट्रो में सवार यात्रियों ने भी युवक को ऐसी हरकत करते हुए देख लिया। उसकी जिप खुली थी और प्राइवेट पार्ट बाहर निकला था। लोगों ने आरोपी युवक को पकड कर जमकर पिटाई की और उसे पुलिस को सोंप दिया।

जयानगर थाने की पुलिस ने बताया कि युवक उत्तर कन्नड़ जिले के सिरसी का निवासी है। युवक का नाम बी हेगड़े (27 साल) बताया जा रहा है, जोकि एक प्राइवेट फर्म में काम करता है। युवती की ओर से से युवक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।

अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक शिकायत दर्ज़ कराने वाली युवती बेंगलुरु के बेल्लनडूर की एक प्राइवेट कंपनी में काम करती है। मामला शाम करीब 5 बजे का बताया जा रहा है, जब युवती दफ्तर से घर जाने के लिए राजाजीनगर स्टेशन से मेट्रो में सवार हुई थी। 

इस बीच जब आरोपी युवक उससे चिपकने की कोशिश करने लगा तो युवती को कुछ अजीब लगा और उसने युवक को चेतावनी देकर पीछे हटने के लिए कहा। युवक ने मेट्रो में भीड़ का हवाला देते हुए कहा कि मेट्रो में कहीं और जगह नहीं है। 

इसके कुछ देर बाद ही युवती को फिर से कुछ अजीब लगा और जब उसने पीछे मुड़ कर देखा तो युवक की पैंट की जिप खुली थी और उसका प्राइवेट पार्ट बाहर निकला हुआ था। युवती ने ऐसा देखते ही शोर मचाना शुरू कर दिया जिसके बाद यात्रियों ने युवक को दबोच कर जमकर धुनाई कर दी और पुलिस को सोंप दिया। पुलिस ने शुरूआती कार्यवाई करते हुए विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है और युवक को जेल भेज दिया है। 

टॅग्स :यौन उत्पीड़नमेट्रो
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टढोंगियों के चक्कर में आखिर क्यों फंसते हैं लोग?

भारतHoli 2026: आज दिल्ली मेट्रो से नमो भारत तक बदला समय, जानें कब से मिलेगी सर्विस

भारतNamo Bharat: गुरुग्राम जाने वालों को नहीं मिलेगा जाम, रैपिड रेल कॉरिडोर से जुड़ेगा नोएडा-फरीदाबाद- गुरुग्राम; ये है पूरा प्लान

क्राइम अलर्टतिलक नगरः क्रिकेट खेलने को लेकर झगड़ा, आपस में लड़े 3 नाबालिग, 15 वर्षीय किशोर की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला