लाइव न्यूज़ :

Bengaluru: पति ने बेडरूम में लगाया कैमरा, जबरन विदेशी पुरुषों के साथ संबंध बनाने के लिए किया मजबूत

By अंजली चौहान | Updated: October 3, 2025 15:07 IST

Bengaluru: महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति ने न केवल उनके अंतरंग पलों को कैद किया, बल्कि उन्हें अपने दोस्तों के साथ साझा भी किया और उन्हें ऑनलाइन लीक करने की धमकी दी।

Open in App

Bengaluru: कर्नाटक के बेंगलुरु में चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक महिला ने अपने पति पर बेहद गंभीर आरोप लगाए है। महिला का आरोप है कि उसने उनके निजी पलों को रिकॉर्ड करने के लिए उनके बेडरूम में चुपके से एक कैमरा लगा दिया और बाद में वीडियो का इस्तेमाल करके उसे ब्लैकमेल किया।

शिकायत में पति द्वारा की गई एक और मांग का भी आरोप लगाया गया है। "उसने मुझ पर विदेश में रहने वाले अपने ग्राहकों के साथ शारीरिक संबंध बनाने का भी दबाव डाला।" पुट्टेनहल्ली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई है और महिला द्वारा लगाए गए षड्यंत्र और उत्पीड़न के आरोपों के आधार पर पति सैयद इनामुल हक और तीन अन्य व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति ने न केवल उनके अंतरंग पलों को कैद किया, बल्कि उन्हें अपने दोस्तों के साथ साझा भी किया और उन्हें ऑनलाइन लीक करने की धमकी दी।

अपनी विस्तृत पुलिस शिकायत में, महिला ने अपने पति के खिलाफ विस्फोटक आरोप लगाते हुए कहा, "आरोपी ने मेरी सहमति के बिना निजी तस्वीरें और वीडियो कैप्चर किए हैं और उन्हें विदेश में रहने वाले अपने दोस्तों के साथ साझा किया है।" 

शिकायतकर्ता ने कहा कि वीडियो का इस्तेमाल अपनी मांगों को मनवाने के लिए किया गया। उसने आगे कहा, "उसने धमकी दी थी कि अगर मैंने ये मांगें नहीं मानीं तो वह तस्वीरें और वीडियो ऑनलाइन लीक कर देगा।"

महिला ने हक पर यह भी आरोप लगाया कि उसने अपनी शादी की जानकारी दिए बिना ही उससे शादी कर ली और इस तरह धोखा किया। इसके अलावा, उसने यह भी आरोप लगाया कि हक ने उसके साथ शारीरिक दुर्व्यवहार और मारपीट भी की।

पुट्टेनहल्ली पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और महिला द्वारा लगाए गए आरोपों की जाँच शुरू कर दी है।

टॅग्स :बेंगलुरुBengaluru Policeक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए