लाइव न्यूज़ :

रिश्तेदारों के साथ तुमकुरु से लौटे पिता पेरियास्वामी, घर का दरवाजा बंद, मकान मालिक से दूसरी चाबी लेकर डोर ओपन किया तो उड़े होश...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 30, 2025 12:54 IST

Bengaluru: घर के मालिक से अतिरिक्त चाबी प्राप्त करने के बाद वे अंदर गए जहां उनकी बेटी मंजू (27) और उसके पति धर्मसीलन (29) के शव एक ही कमरे में थे।

Open in App
ठळक मुद्देपेरियास्वामी ने मंजू का गला रेतकर हत्या करने के मामले में शिकायत दर्ज करवाई। भारत लौट आया और तमिलनाडु में मंजू के साथ रहने लगा। बाद में मंजू काम के लिए बेंगलुरु लौट आई।पुलिस कथित हत्या-आत्महत्या की परिस्थितियों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।

Bengaluru:बेंगलुरु में एक नर्स की उसके पति ने कथित तौर पर हत्या करने के बाद उल्लाल स्थित अपने घर में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। यह घटना रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे प्रकाश में आई। रात को पीड़िता के पिता पेरियास्वामी अपने रिश्तेदारों के साथ तुमकुरु से लौटे और उन्होंने सरकारी प्रेस लेआउट स्थित अपने घर का दरवाजा अंदर से बंद पाया था। घर के मालिक से अतिरिक्त चाबी प्राप्त करने के बाद वे अंदर गए जहां उनकी बेटी मंजू (27) और उसके पति धर्मसीलन (29) के शव एक ही कमरे में थे।

पेरियास्वामी ने मंजू का गला रेतकर हत्या करने के मामले में शिकायत दर्ज करवाई। मंजू का गला रेता हुआ शव वहां मिला था जबकि धर्मसीलन पंखे से फंदे पर लटका हुआ था। उन्होंने आरोप लगाया कि धर्मसीलन ने मंजू की हत्या करने के बाद आत्महत्या की होगी। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है।

मंजू अपने माता-पिता के साथ रह रही थीं जबकि उसका पति तमिलनाडु के पिन्नालावड़ी गांव का एक मजदूर था और वह दुबई में काम करता था। दंपति ने सितंबर 2022 में शादी की थी। धर्मसीलन करीब एक महीने पहले भारत लौट आया और तमिलनाडु में मंजू के साथ रहने लगा। बाद में मंजू काम के लिए बेंगलुरु लौट आई।

और घटना से तीन दिन पहले धर्मसीलन ने पेरियास्वामी को बताया था कि वह बेंगलुरु आ गया है तथा वहीं रहकर काम कर रहा है लेकिन यह स्पष्ट नहीं था कि वह मंजू के साथ उसके घर पर रह रहा था या नहीं। पेरियास्वामी ने कहा कि उन्हें दंपति के बीच किसी विवाद की जानकारी नहीं है। पुलिस कथित हत्या-आत्महत्या की परिस्थितियों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबेंगलुरुPoliceकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए