लाइव न्यूज़ :

Bengaluru Mahalakshmi murder: महालक्ष्मी की हत्या?, शरीर के 59 टुकड़े किए, आरोपी मुक्तिरंजन प्रताप राय ने ओडिशा में फांसी लगाई, आखिर क्या है डायरी राज!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 26, 2024 10:51 IST

Bengaluru Mahalakshmi murder: भद्रक के पुलिस अधीक्षक वरुण गुंटुपल्ली ने बताया कि आरोपी भुईनपुर गांव का रहने वाला था और पुलिस ने घटनास्थल से एक डायरी भी बरामद की है।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला महालक्ष्मी की हत्या करने के बाद शरीर के 59 टुकड़े कर दिए थे।बेंगलुरु पुलिस ने बताया कि आरोपी मुक्तिरंजन प्रताप राय और महालक्ष्मी के बीच प्रेम संबंध था।महिला द्वारा कथित रूप से शादी डालने पर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था।

Bengaluru Mahalakshmi murder: बेंगलुरु की 29 वर्षीय एक महिला की नृशंस हत्या में शामिल मुख्य संदिग्ध ने कथित तौर पर ओडिशा में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान मुक्तिरंजन प्रताप राय (31) के रूप में हुई है। पुलिस उपायुक्त (मध्य) शेखर एच टेक्कनवार ने बेंगलुरु में बताया कि वह ओडिशा के भद्रक जिले के धुसुरी थाना क्षेत्र में पेड़ से लटका हुआ मृत मिला था। भद्रक के पुलिस अधीक्षक वरुण गुंटुपल्ली ने बताया कि आरोपी भुईनपुर गांव का रहने वाला था और पुलिस ने घटनास्थल से एक डायरी भी बरामद की है जिसमें राय ने कबूल किया है कि उसने महिला महालक्ष्मी की हत्या करने के बाद उसके शरीर के 59 टुकड़े कर दिए थे।

बेंगलुरु पुलिस ने बताया कि आरोपी मुक्तिरंजन प्रताप राय और महालक्ष्मी के बीच प्रेम संबंध था एवं महिला द्वारा कथित रूप से शादी डालने पर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था और इसलिए आरोपी ने उसकी हत्या की। बेंगलुरु पुलिस के अनुसार, राय और महालक्ष्मी एक कपड़े की दुकान में काम करते थे और वहीं उनकी मुलाकात हुई जिसके बाद वे दोस्त बन गए। दोनों के बीच प्रेम संबंध था।

बेंगलुरु पुलिस ने प्रारंभिक जांच का हवाला देते हुए बताया कि महालक्ष्मी कथित तौर पर उस पर शादी करने का दबाव बना रही थी। इस वजह से उनके बीच लगातार बहस होती रही और फिर झगड़ा हो गया। जाहिर तौर पर इस बात से नाराज होकर आरोपी ने महालक्ष्मी की हत्या कर दी और बाद में उसके शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए।

आरोपी कथित तौर पर बहुत ही गुस्सैल स्वभाव का था। बेंगलुरु पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि महिला की हत्या करने के बाद राय ने अपने छोटे भाई को फोन किया और उसे तुरंत किराए का घर खाली करने के लिए कहा लेकिन जब उसने इसका कारण पूछा तो राय ने अपने भाई से कहा कि वह उससे फोन पर बात नहीं कर सकता और घर पर मिलकर उसे सब बताएगा।

उन्होंने बताया कि जब आरोपी के छोटे भाई से पूछताछ की गई तो उसने खुलासा किया कि महिला की हत्या कर जब राय घर आया तो उसने उसके (छोटे भाई के) सामने हत्या की बात कबूल की और कहा कि वह अब इस शहर में नहीं रह सकता इसलिए अपने पैतृक स्थान जा रहा है। पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘तकनीकी विश्लेषण और कॉल रिकॉर्ड मदद से आरोपी की पहचान की गई।

शुरुआत में उसका मोबाइल ‘लोकेशन’ पश्चिम बंगाल में पाया गया, लेकिन बाद में उसने उसे बंद कर दिया। हालांकि बाद में तकनीकी निगरानी से पता चला कि वह ओडिशा के एक गांव में है। उसे पकड़ने के लिए वहां टीम भेजी गई। उसने बचने के लिए ओडिशा में जगह बदल ली।’’ पुलिस मौत के सही कारण का पता लगाने के लिए अंतिम पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

बेंगलुरु में मल्लेश्वरम इलाके की एक इमारत में 21 सितंबर को महालक्ष्मी की हत्या कर शव के 50 से अधिक टुकड़े कर दिये गये थे, जो एक फ्रिज से बरामद हुए थे। महालक्ष्मी की मां और बहन के शनिवार को उनके घर पहुंचने पर घटना की जानकारी मिली। इस महिला से अलग रह रहे उसके पति ने उसके एक परिचित व्यक्ति पर वारदात में शामिल होने का संदेह जताया था, जो उसके पड़ोस में अकेले रहता था।

टॅग्स :ओड़िसाहत्याबेंगलुरुकर्नाटकPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट