लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरु में इंजीनियर ने की गर्लफ्रेंड की हत्या, 17 बार चाकू घोंपा; अब फरार

By अंजली चौहान | Updated: June 9, 2025 15:20 IST

Bengaluru Murder: कर्नाटक के बेंगलुरु में शुक्रवार को एक 25 वर्षीय व्यक्ति ने एक विवाहित महिला की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Open in App

Bengaluru Murder: बेंगलुरु के एक OYO होटल में सनसनीखेज वारदात ने सब को हिला कर रखा दिया है। जहां एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अपनी गर्लफ्रेंड को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस का कहना है कि शहर के पूर्णा प्रजना लेआउट में एक होटल के कमरे में 33 वर्षीय महिला हरिनी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। एक रिपोर्ट के अनुसार, उसके कथित प्रेमी, 25 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर यशस ने उसे 17 बार चाकू घोंपा था, जो अब फरार है।

सुब्रमण्यपुरा पुलिस की प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि हरिनी खुद को रिश्ते से दूर करने की कोशिश कर रही थी, जिसके कारण कथित तौर पर आरोपी का हिंसक गुस्सा फूट पड़ा। 

डीसीपी (दक्षिण) लोकेश बी जगलासर ने कहा, "वह रिश्ता खत्म करना चाहती थी और यही वजह है कि हत्या की गई।"

कथित तौर पर दो बच्चों की मां हरिनी भी रिश्ते को लेकर पारिवारिक दबाव का सामना कर रही थी। पुलिस ने कहा कि उसने हत्या से कुछ समय पहले यशस से रिश्ता तोड़ने का इरादा जताया था।

6 जून की रात को हत्या

हत्या 6 जून की रात को OYO होटल में हुई। यह बात तब प्रकाश में आई जब होटल के कर्मचारियों ने कमरे के लंबे समय तक बंद रहने की चिंता में अधिकारियों को इसकी सूचना दी। सुब्रमण्यपुरा पुलिस स्टेशन में हत्या का मामला दर्ज किया गया है और केंगेरी के रहने वाले यशस की तलाश की जा रही है।

बता दें कि शहर को झकझोर देने वाले एक अन्य मामले में पुलिस ने अनेकल तालुक में एक व्यक्ति को अपनी पत्नी का कथित तौर पर सिर काटने के आरोप में गिरफ्तार किया। 26 वर्षीय आरोपी शंकर को चंदपुरा-अनेकल रोड पर हीलालिगे गांव के पास स्कूटर चलाते समय रोका गया - उसकी पत्नी का कटा हुआ सिर फुटबोर्ड पर रखा हुआ था।

टॅग्स :बेंगलुरुBengaluru Policeमर्डर मिस्ट्रीक्राइमरिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला