लाइव न्यूज़ :

मंगेतर...न्यूड तस्वीरें और मर्डर! पुलिस की जांच में खुला बेंगलुरु में 27 साल के डॉक्टर की मौत का राज, जानें पूरा मामला

By विनीत कुमार | Updated: September 20, 2022 15:13 IST

बेंगलुरु में एक युवा डॉक्टर की हत्या के मामले में पुलिस ने दावा किया है कि उसी की मंगेतर इस घटना में शामिल है। पुलिस के अनुसार डॉक्टर ने मंगेतर की कुछ न्यूड तस्वीरें इंस्टाग्राम पर डाली थी, जिससे युवती गुस्से में थी।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस का दावा- 27 साल के डॉक्टर की बेंगलुरु में हत्या के पीछे उसी की मंगेतर का हाथ।मंगेतर ने बदला लेने के लिए डॉक्टर दिया घटना को अंजाम, न्यूड तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर किए जाने से नाराज थी।

बेंगलुरु: 27 साल के एक डॉक्टर की बेंगलुरु में हुई मौत के मामले में जांच के बाद पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जांच के बाद पुलिस ने दावा किया इस पूरी घटना को डॉक्टर की मंगेतर और उसके दोस्त ने अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार बदला लेने के लिए मंगेतर ने ऐसा किया।

दरअसल, डॉ विकास राजन ने यूक्रेन से एमबीबीएस की डिग्री हासिल की थी। चेन्नई के एक अस्पताल में कुछ दिन प्रैक्टिस के बाद वह एक नई नौकरी के साथ बेंगलुरु चला आया। बेंगलुरु में एक निजी अस्पताल में काम करने के अलावा डॉ राजन विदेशों में मेडिकल की पढ़ाई करने में रुचि रखने वाले छात्रों को भी प्रशिक्षित करने का काम करते थे।

करीब दो साल पहले डॉक्टर राजन की मुलाकात एक आर्किटेक्ट प्रतिभा से एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए हुई थी। दोनों ने फिर लिव-इन रिलेशनशिप में रहना शुरू किया और बाद में शादी करने भी फैसला किया। दोनों के परिवार भी शादी के लिए राजी हो गए थे।

हालांकि, करीब एक हफ्ते पहले डॉ राजन को गंभीर चोटों के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह कोमा में चले गए और फिर तीन दिन बाद मौत हो गई। पुलिस ने पहले अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया क्योंकि डॉक्टर के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे।

पुलिस ने जब और गहराई से मामले की जांच की तो पाया कि 27 साल की मंगेतर प्रतिभा और उसके दोस्तों ने डॉ राजन के साथ कथित तौर पर मारपीट की और फिर उसकी हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया था।

दक्षिण पूर्व बेंगलुरु के उप पुलिस आयुक्त सीके बाबा ने मीडिया को बताया कि प्रतिभा को हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नग्न तस्वीरें मिलीं। प्रतिभा ने जब डॉ विकास से इस बारे में बात की, तो उसने कहा कि उसने एक नकली आईडी बनाई थी और सिर्फ मजे के लिए तस्वीरें पोस्ट की थीं। पुलिस ने कहा कि प्रतिभा इस वाकये से गुस्से में थी और उसने डॉक्टर राजन को सबक सिखाने का फैसला किया।

पुलिस के अनुसार प्रतिभा ने उसी दिन 10 सितंबर को अपने दोस्तों के घर मिलने की योजना बनाई और डॉ राजन को साथ ले गई। कुछ ड्रिंक्स के बाद इनके बीच बहस छिड़ गई। पुलिस ने कहा कि प्रतिभा और उसके दोस्तों ने डॉ राजन पर फर्श साफ करने वाले डंडे से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हालत बिगड़ने पर प्रतिभा ने उसे अस्पताल पहुंचाया लेकिन वह कोमा में चला गया और बाद में उसकी मौत हो गई।

इस घटना के बाद प्रतिभा ने डॉक्टर राजन के भाई विजय को बताया था कि वह एक झगड़े में घायल हो गया था और पुलिस में मामला दर्ज करा दिया गया है। जांच में पता चला कि प्रतिभा ने अपनी भूमिका को छुपाने के लिए जानबूझकर झूठ बोला था।

पुलिस ने बहरहाल इस मामले में अब प्रतिभा और उसके तीन दोस्तों - गौतम, सुशील और सुनील को हत्या सहित विभिन्न आरोपों के तहत गिरफ्तार किया है। सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबेंगलुरुहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली