लाइव न्यूज़ :

Bengaluru Cafe Blast: रामेश्वरम कैफे में IED रखने वाले दो आरोपियों पर NIA ने रखा 10-10 लाख का इनाम, मुख्य साजिशकर्ता कल हुआ था अरेस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 29, 2024 19:05 IST

Bengaluru Cafe Blast: एनआईए ने दो संदिग्ध मुसाविर हुसैन शाजिब और अब्दुल मथीन ताहा पर इनाम की घोषणा की है।

Open in App
ठळक मुद्दे ये दोनों पहले से ही 2020 के आतंकवाद मामले में वांछित हैं।कैफे में आईईडी लगाने और साजिश रचने का आरोप है।एनआईए ने तीन मार्च को इस मामले को अपने हाथ में लिया था।

Bengaluru Cafe Blast Suspect: राष्ट्रीय अन्वेषण एजेंसी (एनआईए) ने एक्शन लेना शुरू कर दिया है। एनआईए ने बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट मामले में दो संदिग्धों की जानकारी देने वाले को 10-10 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। एनआईए ने दो संदिग्ध मुसाविर हुसैन शाजिब और अब्दुल मथीन ताहा पर इनाम की घोषणा की है। इंडिया टुडे रिपोर्ट के अनुसार इन दोनों पर कैफे में आईईडी लगाने और साजिश रचने का आरोप है। ये दोनों पहले से ही 2020 के आतंकवाद मामले में वांछित हैं। शरीफ ने अन्य आरोपी व्यक्तियों को साजो-सामान संबंधी सहायता प्रदान की थी।

‘एक्स’ पर साझा एक पोस्ट के मुताबिक, एजेंसी ने आम जनता से मामले में वांछित मुसाविर हुसैन शाजिब उर्फ शाजेब और अब्दुल मतीन अहमद ताहा उर्फ अब्दुल मतीन ताहा के बारे में जानकारी मांगी है। एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एनआईए ने बुधवार को विस्फोट मामले में एक प्रमुख षडयंत्रकर्ता मुजम्मिल शरीफ को गिरफ्तार किया था। एनआईए की जांच से पता चला है कि मुजम्मिल शरीफ ने मामले में दो वांछित आरोपियों को विस्फोट के लिए सहायता प्रदान की थी। कैफे में एक मार्च को विस्फोट हुआ था, जिससे कई लोगों की मौत हुई।

एनआईए ने बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे विस्फोट मामले में मुख्य साजिशकर्ता को गिरफ्तार किया

एक बड़ी सफलता के तहत राष्ट्रीय अन्वेषण एजेंसी (एनआईए) ने बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे विस्फोट मामले के एक मुख्य षड्यंत्रकर्ता को गिरफ्तार किया है। एक आधिकारिक बयान में बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी गई। इसमें कहा गया है कि एनआईए की कई टीम द्वारा 18 स्थानों ( कर्नाटक में 12, तमिलनाडु में पांच और उत्तर प्रदेश में एक स्थान) पर कार्रवाई के बाद मुजम्मिल शरीफ को बुधवार को पकड़ा और सह-षड्यंत्रकर्ता के रूप में उसे हिरासत में ले लिया। एनआईए ने तीन मार्च को इस मामले को अपने हाथ में लिया था।

एजेंसी ने इसके पहले मुख्य आरोपी के रूप में मुसाविर शाजीब हुसैन की पहचान की थी जिसने विस्फोट को अंजाम दिया था। बयान में कहा गया है कि एक अन्य षड्यंत्रकर्ता अब्दुल मथीन ताहा की भी पहचान की गई है जो अन्य मामलों में भी एजेंसी द्वारा वांछित है। इसमें कहा गया है दोनों आरोपी फिलहाल फरार हैं।

एनआईए की जांच से पता चला है कि मुजम्मिल शरीफ ने एक मार्च को बेंगलुरु के आईटीपीएल रोड पर ब्रुकफील्ड स्थित कैफे में आईईडी विस्फोट से जुड़े मामले में पहचाने गए अन्य दो आरोपियों को जरूरी सहायता प्रदान की थी। इस विस्फोट में कई ग्राहक और होटल के कर्मचारी घायल हो गए और संपत्ति को काफी नुकसान पहुंचा। इस विस्फोट में कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हुए।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीएनआईएबेंगलुरु
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा