लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरुः बीटेक की 19 वर्षीय छात्रा को उसके दोस्त ने कई बार चाकू मारकर हत्या की, आरोपी ने खुद पर भी चाकू से वार कर आत्महत्या करने की कोशिश की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 2, 2023 22:14 IST

पीड़ित छात्रा की पहचान लया स्मिता के रूप में हुई, जिसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया, जबकि आरोपी की पहचान पवन कल्याण के रूप में हुई, जिसे सीने में चोटें आई हैं, उसका इलाज अस्पताल में हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी दूसरे कॉलेज से बीसीए का छात्र बताया जा रहा है। कोलार जिले के मुलबगल तालुक के एक गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। खून से लथपथ देख अन्य छात्रों ने कॉलेज के अधिकारियों और सुरक्षा कर्मचारियों को इसकी सूचना दी।

बेंगलुरुः बेंगलुरु के बाहरी इलाके में स्थित एक निजी विश्वविद्यालय में सोमवार को बीटेक की 19 वर्षीय छात्रा को उसके दोस्त ने कथित तौर पर कई बार चाकू मारा। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आरोपी ने खुद पर भी चाकू से वार कर आत्महत्या करने की कोशिश की।

पीड़ित छात्रा की पहचान लया स्मिता के रूप में हुई, जिसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया, जबकि आरोपी की पहचान पवन कल्याण के रूप में हुई, जिसे सीने में चोटें आई हैं, उसका इलाज अस्पताल में हो रहा है। घटना उस विश्वविद्यालय में हुई, जहां पीड़िता पढ़ती थी, जबकि आरोपी दूसरे कॉलेज से बीसीए का छात्र बताया जा रहा है।

पुलिस ने कहा कि दोनों कोलार जिले के मुलबगल तालुक के एक गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। दोनों को खून से लथपथ देख अन्य छात्रों ने कॉलेज के अधिकारियों और सुरक्षा कर्मचारियों को इसकी सूचना दी। पुलिस ने कहा कि उन्हें अब तक हत्या का मकसद या कारण का पता नहीं चल पाया है। मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। जिस कॉलेज में यह घटना हुई, वहां के छात्रों में दहशत का माहौल है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबेंगलुरुहत्याकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज