लाइव न्यूज़ :

बंगाल: 16 साल की लड़की का सामूहिक बलात्कार, हत्या के बाद शव सेप्टिक टैंक में डाला गया

By भाषा | Updated: August 22, 2020 16:47 IST

इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया और पूछताछ के दौरान उन्होंने 15 अगस्त को किशोरी के साथ बलात्कार और हत्या करने की बात स्वीकार की।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारियों ने बताया कि किशोरी राजगंज के शयानशिकता की रहने वाली थी और 10 अगस्त से लापता थी। आरोपियों ने शव को सेप्टिक टैंक में डालने की बात भी कबूल की। पुलिस ने बताया कि प्रधान पाड़ा में एक घर के सेप्टिक टैंक से शव निकाला गया।

जलपाईगुड़ी: पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में कथित तौर पर 16 वर्षीय एक किशोरी के साथ सामूहिक बलात्कार करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई और शव को एक घर के सेप्टिक टैंक में डाल दिया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। घटना के संबंध में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया।

अदालत ने उन्हें आठ दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। अधिकारियों ने बताया कि किशोरी राजगंज के शयानशिकता की रहने वाली थी और 10 अगस्त से लापता थी। इसके बाद उसके परिवार वालों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

अधिकारियों के अनुसार पुलिस ने बृहस्पतिवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया और पूछताछ के दौरान उन्होंने 15 अगस्त को किशोरी का बलात्कार और हत्या करने की बात स्वीकार की। आरोपियों ने शव को सेप्टिक टैंक में डालने की बात भी कबूल की। पुलिस ने बताया कि प्रधान पाड़ा में एक घर के सेप्टिक टैंक से शव निकाला गया।

तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय विधायक खगेश्वर रॉय ने किशोरी के परिजन से मुलाकात की और आरोपियों को मौत की सजा देने की मांग की। पुलिस ने बताया कि वह मामले की जांच कर रही है।  

टॅग्स :पश्चिम बंगालगैंगरेपरेपहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?