लाइव न्यूज़ :

Belagavi News: महिला को सात महीने पहले निर्वस्त्र अवस्था में घुमाया गया था, घटना का वीडियो अब वायरल!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 1, 2024 12:14 IST

Belagavi News: घटना 31 जुलाई 2023 को तब हुई जब पीड़िता और उसके बेटे को सरकार द्वारा आवंटित तीन एकड़ जमीन में से आधा एकड़ जमीन पर अतिक्रमण का विरोध करने पर विरोधियों ने उनकी पिटाई की थी।

Open in App
ठळक मुद्देशिकायत दर्ज कराने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले की आगे की जांच के लिए गांव में डेरा डाल दिया है।घटना का वीडियो अब वायरल हुआ है।

Belagavi News: कर्नाटक के बेलगावी जिले में एक महिला को कथित तौर पर सात महीने पहले निर्वस्त्र अवस्था में घुमाया गया था और घटना का वीडियो अब वायरल हुआ है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की बेटी की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि कथित घटना 31 जुलाई 2023 को तब हुई जब पीड़िता और उसके बेटे को सरकार द्वारा आवंटित तीन एकड़ जमीन में से आधा एकड़ जमीन पर अतिक्रमण का विरोध करने पर विरोधियों ने उनकी पिटाई की थी।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने न केवल महिला को नग्नावस्था में घुमाया और उसके परिवार के साथ मारपीट की, बल्कि शिकायत दर्ज कराने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। पुलिस ने बताया कि मामला बृहस्पतिवार को तब सामने आया जब पीड़िता की बेटी ने शिकायत दर्ज कराई। बेलगावी जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले की आगे की जांच के लिए गांव में डेरा डाल दिया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकर्नाटकPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए