लाइव न्यूज़ :

बेगूसरायः कुत्तों की झुंड ने महिला की नोच-नोच कर मार डाला, एक माह में तीसरा हमला, दो की मौत, एक अस्पताल में

By एस पी सिन्हा | Updated: June 1, 2022 15:42 IST

बिहार में बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रुदौली पंचायत का मामला है. घटना के वक्‍त वहां मौजूद एक पुरुष ने पेड़ पर चढ़कर अपनी जान बचाई.

Open in App
ठळक मुद्देबेगूसराय जिले के मटिहानी, बरौनी व छौडाही प्रखंड में भी ऐसी घटनाएं हो चुकी है.कुतों ने किशोर को काटकर बुरी तरह घायल कर दिया. स्वर्गीय योगेंद्र ठाकुर की पत्नी मंजुला देवी मकई के खेत काम करने के लिए जा रही थी.

पटनाः बिहार के बेगूसराय जिले से एक ह्रदय विदारक घटना सामने आई है, जहां आदमखोर कुत्तों की झुंड ने एक महिला की नोच-नोच कर जान ले ली. झुंड में आए कुत्तों ने हाथ और चेहरे के नीचे का हिस्सा नोंचकर खा गए. महिला खेत में काम करने गई थी.

 

एक महीने में कुत्तों का यह तीसरा हमला है. पहले एक महिला की मौत हो चुकी है, जबकि एक का अभी इलाज चल रहा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना आज सुबह बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रुदौली पंचायत में घटी है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुटी हुई है. बताया जाता है कि घटना के वक्‍त वहां मौजूद एक पुरुष ने पेड़ पर चढ़कर अपनी जान बचाई.

इसी पंचायत में एक अलग घटना में कुतों ने किशोर को काटकर बुरी तरह घायल कर दिया. एक सप्‍ताह के अंदर यह ऐसी तीसरी वारदात है. पिछले एक महीने में कुत्तों के हमले में कम से कम तीन लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है. गांव वालों ने बताया कि स्वर्गीय योगेंद्र ठाकुर की पत्नी मंजुला देवी मकई के खेत काम करने के लिए जा रही थी.

तभी 8-10 की संख्या में कुत्तों का झुंड ने उसे घेर लिया और हमला कर दिया. शिकारी कुत्तों ने उसे पूरी तरह से नोंचने लगे. इस दौरान घटनास्थल पर मौजूद एक अन्य पुरुष ने भागकर पेड़ पर चढ़ गया और उसने अपनी जान बचाई. ग्रामीणों ने बताया कि जब तक लोगों ने देखा और बचाने आए तब तक महिला की मौत हो गई.

कुत्ते उसे नोंचकर खा रहे थे. लोगों के आने के बाद भाग गए. इस घटना से स्थानीय लोगों में जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के प्रति आक्रोश देखा जा रहा है. लोगों के अनुसार बछवाड़ा प्रखंड का 2-3 पंचायत कुत्तों की आतंक से दहशत के साए में है. वहीं, घटना की सूचना मिलने पर बछवाड़ा थाना के दारोगा उदय नारायण सिंह घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया.

लेकिन पंचायत के लोगों ने बीते दिनों हुई कई घटना का जिक्र करते हुए शव उठाने से रोक दिया. ग्रामीणों का कहना था कि पीड़ित परिवार को सरकारी मुआवजा दिया जाए और अभियान चलाकर कुत्तों को मारा जाए. इस दौरान बीडीओ कुमारी पूजा ने घटनास्थल पर पहुंचकर उचित मुआवजा देने का आश्‍वासन दिया.

उन्‍होंने कहा कि पंचायत के मुखिया को उपलब्ध कराए गए फंड का इस्‍तेमाल कर वन विभाग के माध्यम से अभियान चलाकर आदमखोर कुतों के मारा जाएगा. इस आश्‍वासन के पश्चात आक्रोशित ग्रामीण शांत हुए. कहा जा रहा है कि बेगूसराय जिले के मटिहानी, बरौनी व छौडाही प्रखंड में भी ऐसी घटनाएं हो चुकी है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी