लाइव न्यूज़ :

VIDEO: हत्या से पहले मूसेवाला की एसयूवी का दो कारें पीछा करती दिखीं, 30 राउंड चलाई गई थी गोलियां, 8 गोली लगने से हुई थी गायक की मौत

By अनिल शर्मा | Updated: May 30, 2022 10:35 IST

पंजाब पुलिस के एक अधिकारी ने डॉक्टर्स के हवाले से बताया है कि सिद्धू मूसेवाला को तकरीबन 8 गोलियां लगी थीं । वहीं मनसा अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ रंजीत राय ने बताया कि उन्हें मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देइस वीडियो फुटेज को समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा साझा किया गया है।सिद्धू मूसेवाला पर हमला शाम करीब साढ़े पांच बजे हुआ सिद्धू मूसेवाला पर सामने से 30 गोलियां दागी गई थीं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी

चंडीगढ़ः पंजाब के गायक-राजनेता सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या करने से कुछ देर पहले, उनकी एसयूवी का दो कारों द्वारा पीछा करते देखा गया है। हत्या के बाद खंगाले गए सीसीटीवी फुटेज में दो कारें गायक की एसयूवी का मनसा जिले में घर से निकलने के तुरंत बाद उनका पीछा करती दिख रही हैं। 

क्लिप में दो सफेद कारें पीछा करता दिखाई दे रही हैं - एक एसयूवी और एक सेडान। सिद्धू मूसेवाला की काले रंग की एसयूवी जैसे ही गुजरती है उनके पीछे दो सफेद कारें पीछा करतीं नजर आ रही हैं। दोनों गाड़ियां तेज गति में होती हैं। गाड़ी में बैठे लोग मोड़ पर भी अपनी गाड़ी की रफ्तार धीमी नहीं करते हैं ताकि मूसेवाला की गाड़ी पर से उनकी नजरें ओझल ना हों। 

इस वीडियो फुटेज को समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा साझा किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि सिद्धू मूसेवाला पर हमला शाम करीब साढ़े पांच बजे हुआ और गायक की एसयूवी को दो वाहनों ने रोका था। पुलिस के मुताबिक,  एसयूवी में मूसेवाला के साथ उनके चचेरे भाई गुरप्रीत सिंह और दोस्त गुरविंदर सिंह मौजूद थे जो मानसा के जवाहरके गांव जा रहे थे।

राज्य पुलिस ने कहा कि गायक की गाड़ी पर तीस राउंड गोलियां चलाई गईं। उन्हें "मौके से 9 मिमी और .315 बोर के लगभग 30 खाली राउंड बरामद हुए हैं।" पुलिस हत्या में एके 47 के इस्तेमाल की भी आशंका जता रही है। पंजाब पुलिस के एक अधिकारी ने डॉक्टर्स के हवाले से बताया है कि सिद्धू मूसेवाला को तकरीबन 8 गोलियां लगी थीं । वहीं मनसा अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ रंजीत राय ने बताया कि उन्हें मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था।

इस बीच गोली लगने के बाद का भी वीडियो सामने आया है जिसमें मूसेवाला की गाड़ी के शीशे पर गोलियों के निशान देखे जा सकते हैं। घटना के बाद गाड़ी के पास कई लोगों को देखा जा सकता है। कई लोग इसका वीडियो भी बनाते दिखाई दिए। गाड़ी खुद मूसेवाला चला रहे थे और उनके बगल में एक शख्स और पीछे एक व्यक्ति बैठा था। गोली लगने के बाद मूसेवाला सीट से नीचे गिरे पड़े दिखाई दे रहे हैं। वहीं बगल का व्यक्ति लहूलुहान दिखाई दे रहा है। वह अपना एक हाथ को दबाए दिखाई दे रहा है जिसमें शायद गोली लगी हो। 

28 वर्षीय रैपर की कांग्रेस में शामिल होने के महीनों बाद रविवार शाम को हत्या कर दी गई थी। उनकी हत्या - पुलिस द्वारा अंतर-गिरोह रंजीश से जुड़ी बताई जा रही हैं। घटना के बाद पंजाब में राजनीतिक संघर्ष को जन्म दे दिया है। कांग्रेस इसको लेकर लगातार पंजाब की भगवंत मान सरकार पर हमलावर है। वह सीएम के इस्तीफे की मांग कर रही हैं। क्योंकि मूसेवाला की पंजाब सरकार द्वारा सुरक्षा हटाए जाने के एक दिन बाद ही उनकी हत्या कर दी गई।

 

टॅग्स :सिद्धू मूसेवालाCCTVपंजाबक्राइम न्यूज हिंदीभगवंत मान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा