लाइव न्यूज़ :

बीडः भाई-बहन के साथ ईंधन के लिए लकड़ियां इकट्ठा कर रहा था 15 वर्षीय किशोर, खेत में बार-बार अनाधिकार प्रवेश करने पर तीन लोगों ने मार कर नीम के पेड़ से लटकाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 19, 2023 21:57 IST

अधिकारी ने बताया कि किशोर के पिता की शिकायत के आधार पर हत्या के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि तीसरा व्यक्ति (आरोपी) फरार है। घटना मंगलवार सुबह माजलगांव तालुका के नितरुद गांव में हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है।मुर्तजा शेख घटना के वक्त अपने भाई-बहन के साथ ईंधन के लिए लकड़ियां इकट्ठा कर रहा था। कैलाश उर्फ ​​पिंटू डाके और दो अन्य व्यक्तियों ने गुलाम मोहम्मद को खेत में कथित तौर पर अनाधिकार प्रवेश करने को लेकर पकड़ा था।

बीडः महाराष्ट्र के बीड जिले में एक खेत में बार-बार अनाधिकार प्रवेश करने को लेकर 15 वर्षीय एक किशोर की तीन व्यक्तियों ने कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। हालांकि, पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है।

अधिकारी ने बताया कि किशोर के पिता की शिकायत के आधार पर हत्या के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि तीसरा व्यक्ति (आरोपी) फरार है। घटना मंगलवार सुबह माजलगांव तालुका के नितरुद गांव में हुई थी।

मृतक के पिता मुर्तजा शेख ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में दावा किया है कि उनका बेटा गुलाम मोहम्मद हाफिज मुर्तजा शेख घटना के वक्त अपने भाई-बहन के साथ ईंधन के लिए लकड़ियां इकट्ठा कर रहा था। अधिकारी के मुताबिक, शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि कैलाश उर्फ ​​पिंटू डाके और दो अन्य व्यक्तियों ने गुलाम मोहम्मद को खेत में कथित तौर पर अनाधिकार प्रवेश करने को लेकर पकड़ा था।

शिकायत के मुताबिक, आरोपियों ने उसका गला घोंट दिया। शिकायत में कहा गया है कि किशोर ने अपने भाई-बहन को भी नुकसान पहुंचाये जाने की आशंका के चलते उन्हें वहां से भाग जाने को कहा था। अधिकारी ने शिकायत के हवाले से बताया कि जब किशोर के भाई-बहन ने अपने पिता को घटना के बारे में बताया, तब वह खेत की ओर दौड़े और उन्होंने गुलाम को नीम के पेड़ से लटका हुआ पाया।

अधिकारी ने बताया कि माजलगांव ग्रामीण थाने में तीन व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है और कैलाश उर्फ ​​पिंटू डाके और महादेव डाके को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

सैलून चलाने वाले युवक ने कैंची और हथौड़े से वार कर दोस्त की हत्या की

राजस्थान के उदयपुर जिले के बावलवाड़ा थाना क्षेत्र में बुधवार को एक युवक ने अपने दोस्त की मामूली विवाद के बाद कैंची और हथोडे से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। थानाधिकारी हेमंत कुमार ने बताया कि कानपुर गांव में सैलून चलाने वाले अनिल नाई ने मामूली विवाद के बाद अपने दोस्त राकेश रावल की आंखों में मिर्च डालकर, कैंची और हथौड़े से वार कर हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि आरोपी अनिल नाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में आरोपी ने अपने दोस्त की हत्या की बात को कबूल लिया है, और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये खेरवाड़ा के राजकीय चिकित्सालय के मुर्दाघर में रखा गया है।

उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जायेगा। उन्होंने बताया कि मृतक के भाई के सूरत (गुजरात) से यहां पहुंचने पर बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा और उसके बाद मामला दर्ज किया जायेगा।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमहाराष्ट्रहत्याPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम