लाइव न्यूज़ :

बस्तीः मां के साथ सड़क किनारे सो रही 4 साल की बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म, झाड़ी में खून से लथपथ बेहोश मिली

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 12, 2025 19:41 IST

Basti: बांस से सामग्री बनाने वाली एक गरीब महिला अपनी बच्ची को लेकर रोज की तरह रात को सड़क के किनारे बिस्तर लगा कर सोई हुई थी और भोर में किसी ने बच्ची को अगवा कर लिया और पास की झाड़ी में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

Open in App
ठळक मुद्देBasti: मां की आंख खुली तो बच्ची गायब थी।Basti: तलाश शुरू की गई तो।Basti: झाड़ी में खून से लथपथ बेहोश पड़ी मिली।

बस्तीः बस्ती जिले के सदर कोतवाली थाना क्षेत्र में अपनी मां के साथ सड़क किनारे सो रही चार साल की बच्ची को कथित तौर पर अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, बांस से सामग्री बनाने वाली एक गरीब महिला अपनी बच्ची को लेकर रोज की तरह रात को सड़क के किनारे बिस्तर लगा कर सोई हुई थी और भोर में किसी ने बच्ची को अगवा कर लिया और पास की झाड़ी में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस ने बताया कि सोमवार सुबह मां की आंख खुली तो बच्ची गायब थी और जब उसकी तलाश शुरू की गई तो वह पास की झाड़ी में खून से लथपथ बेहोश पड़ी मिली। बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिनंदन, फॉरेंसिक टीम और बड़ी संख्या में पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा और वहां से साक्ष्य जुटाए गए। एसपी अभिनंदन ने बताया कि सुबह करीब नौ बजे पुलिस को मामले की जानकारी मिली।

उनके मुताबिक, महिला ने बताया कि वह लोग रोज सड़क के किनारे सोते हैं और जब सुबह चार बजे उसकी आंख खुली तो उसकी बच्ची सो रही थी, लेकिन जब पांच बजे दोबारा आंख खुली तो बच्ची गायब थी और उसने दुष्कर्म की आशंका जताई, जिसके बाद घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।

एसपी ने कहा कि बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया और आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है तथा जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमup crime
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?