लाइव न्यूज़ :

बस्तीः 16 वर्षीय लड़की और 17 वर्षीय लड़के का शव बरामद, मैसेज लिखा-मैं कभी वापस नहीं आऊंगा बहुत दूर जा रहा हूं...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 28, 2022 14:22 IST

ग्रामीणों के अनुसार दोनों के बीच काफी समय से प्रेम चल रहा था। उन्होंने बताया कि पड़ोसियों के अनुसार लड़की की मां नहीं है और पिता मुंबई कमाते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।ग्रामीणों का कहना है कि दोनों एक ही पाठशाला में पढ़ते थे और प्रेम प्रसंग वर्ष भर पुराना था।चार माह पहले इन दोनों को साथ देखा गया तो लड़की के घरवालों ने उसे अपनी नानी के गांव भेज दिया था।

बस्तीः  उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के सोनहा थानाक्षेत्र के एक गांव के दो समुदायों के किशोरवय प्रेमी-प्रेमिका ने कथित तौर पर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी अंबिका राम ने बताया कि पुलिस ने गांव के पोखरे के पास से 16 वर्षीय लड़की और 17 वर्षीय लड़के का शव सोमवार की सुबह पेड़ के फंदे से बरामद किया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों के अनुसार दोनों के बीच काफी समय से प्रेम चल रहा था। उन्होंने बताया कि पड़ोसियों के अनुसार लड़की की मां नहीं है और पिता मुंबई कमाते हैं।

उन्होंने बताया कि मृतक लड़के के भाई ने कहा कि रविवार को उसका भाई घर से निकला था और देर तक नहीं लौटा तो फोन पर संपर्क किया तो उसने फोन काट कर एक मैसेज भेजा जिसमें लिखा था, ''मैं कभी वापस नहीं आऊंगा बहुत दूर जा रहा हूं।'' राम ने बताया कि ग्रामीणों का कहना है कि ये दोनों एक ही पाठशाला में पढ़ते थे और इनका प्रेम प्रसंग वर्ष भर पुराना था।

उन्होंने बताया कि चार माह पहले इन दोनों को साथ देखा गया तो लड़की के घरवालों ने उसे अपनी नानी के गांव भेज दिया था। उन्होंने बताया कि रविवार को दोनों ही नानी के गांव में मिले तथा सुबह इनकी शव पेड़ के फंदे से लटकते मिले।

प्रभारी निरीक्षक थाना (सोनहा) शशांक शेखर राय ने बताया कि पोस्टमार्टम के दौरान मृतक लड़की और लड़के के परिजन भी पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि फंदे पर लटकने की वजह से मौत हुई। थाना प्रभारी ने कहा कि अलग से किसी चोट का निशान पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नहीं है। उन्होंने दावा किया कि दोनों ने आत्महत्या की है।

देवरिया में प्रेम प्रसंग के चलते चाचा-भतीजी ने जहर खाकर खुदकुशी की

देवरिया जिले के बरहज थाना इलाके में कथित तौर पर प्रेम प्रसंग के चलते चाचा-भतीजी ने सोमवार को जहर खाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी पंचम लाल के अनुसार बरहज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी करीब 30 वर्षीय युवक सचिन का अपनी भतीजी सोनी (25) से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

दोनों ने सोमवार को खेत में जहर खा लिया। उन्होंने बताया कि कुछ ही देर में युवक अचेत हो गया लेकिन युवती किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन युवती को अस्पताल ले गये जहां उसकी मौत हो गई।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास