लाइव न्यूज़ :

पति की आय कम होने से पत्नी नाखुश, शराब पिलाया और गला दबाकर मार डाला, ऐसे हुआ खुलासा

By भाषा | Updated: March 2, 2022 15:36 IST

महिला का पति अनिल (34) एक मजदूर था। उन्होंने बताया कि ‘‘अनिल और मंजू (30) शराब का सेवन करते थे और आपस में झगड़ते थे।

Open in App
ठळक मुद्देमंजू अपने पति से नाखुश थी क्योंकि वह कम कमाई करता था। मंगलवार शाम को मंजू ने अनिल का गला दबा दिया जिससे उसकी मौत हो गई।बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जायेगा।

जयपुरः राजस्थान के बाड़मेर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम को एक महिला ने पति की हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। कोतवाली थानाधिकारी उगमराज सोनी ने बताया कि प्राथमिक जांच से पता चला है कि मंजू अपने पति की आय कम होने के कारण उससे नाखुश थी।

उन्होंने बताया कि महिला का पति अनिल (34) एक मजदूर था। उन्होंने बताया कि ‘‘अनिल और मंजू (30) शराब का सेवन करते थे और आपस में झगड़ते थे। मंजू अपने पति से नाखुश थी क्योंकि वह कम कमाई करता था। मंगलवार शाम को मंजू ने अनिल का गला दबा दिया जिससे उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि अनिल की मां की ओर से बहू मंजू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया गया है। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पाली में बुजुर्ग महिला की गला रेत कर हत्या

राजस्थान के पाली जिले के सोजत रोड थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला की गला रेत कर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी । थानाधिकारी उर्जाराम ने बताया कि सिनला गांव में अकेली रह रही कुनकी (70) का शव मंगलवार की सुबह झाड़ियों में पड़ा मिला।

उन्होंने बताया कि मृतक की किसी धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या की गई है । उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये स्थानीय अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि मृतका झोपड़ी में अकेली रहती थी और उसके दो बेटे आसपास में अलग रहते थे। उन्होंने बताया कि अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

तेलंगाना में दो कारोबारियों की गोली मारकर हत्या

हैदराबाद में मंगलवार को अज्ञात हमलावरों ने दो रियल एस्टेट कारोबारियों की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों कारोबारी साझेदार थे, जिनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि वारदात के पीछे के कारणों और आरोपियों का पता लगाने के लिए जांच शुरू की गई है। अधिकारी ने बताया कि जान गंवाने वाला एक कारोबारी कथित तौर पर हत्या के एक मामले में संलिप्त था जबकि दूसरा कारोबारी प्रॉपर्टी संबंधी विवाद में आरोपों का सामना कर रहा था।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थानहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?