लाइव न्यूज़ :

बाड़मेरः पत्नी ने पति को शराब पार्टी दी, प्रेमी और अन्य लोगों के साथ मिलकर पीट-पीट कर मारा, अवैध संबंधों को लेकर एतराज, ऐसे हुआ खुलासा

By भाषा | Updated: April 28, 2022 23:06 IST

पुलिस ने मृतक की शिनाख्त भाचभर निवासी अर्जन (22) के रूप में की है। थानाधिकारी ने बताया कि घटना बुधवार रात की है, जब अर्जन पत्नी राजकी, मामी अणसी, तीन भाइयों सवाईराम, मदन व जेठाराम के साथ बाड़मेर शहर से कुछ दूर शराब पार्टी कर रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देमृतक ने पत्नी के अवैध संबंधों को लेकर एतराज जताया था।अर्जन को लाठियों और डंडों से मारना शुरू किया।डॉक्टरों ने उसके भाई को मृत घोषित कर दिया।

बाड़मेरः राजस्थान के सीमावर्ती बाड़मेर जिले के ग्रामीण इलाके में एक पत्नी ने अपने प्रेमी और अन्य लोगों के साथ मिलकर पति को पीट-पीट कर मार डाला। पुलिस ने इसकी जानकारी दी । पुलिस ने बताया कि घटना के समय पति-पत्नी और कुछ अन्य लोग एक शराब पार्टी में शामिल थे।

आरोपी अधमरी हालत में युवक को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे और भर्ती करवाने के बाद फरार हो गए, इस बीच अस्पताल में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि मृतक कालबेलिया समुदाय से है और गाने-बजाने का काम करता था। ग्रामीण थानाधिकारी परबतसिंह ने घटना की पुष्ठि की।

पुलिस ने मृतक की शिनाख्त भाचभर निवासी अर्जन (22) के रूप में की है। थानाधिकारी ने बताया कि घटना बुधवार रात की है जब अर्जन पत्नी राजकी, मामी अणसी, तीन भाइयों सवाईराम, मदन व जेठाराम के साथ बाड़मेर शहर से कुछ दूर शराब पार्टी कर रहा था। इस दौरान मृतक ने पत्नी के अवैध संबंधों को लेकर एतराज जताया, जिस पर उसकी पत्नी ने नाराजगी जाहिर की और इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया, जिसके बाद सबने मिलकर अर्जन को लाठियों और डंडों से मारना शुरू किया।

मृतक के भाई ने आरोप लगाया कि उसके भाई की बेहरमी पिटाई करने के बाद आरोपी उसे अधमरी हालत में बाड़मेर के जिला अस्पताल में भर्ती करवाकर फरार हो गए, इस बीच डॉक्टरों ने उसके भाई को मृत घोषित कर दिया। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में मृतक के भाई ने आरोप लगाया कि उसके भाई की पत्नी के मदन और जेठाराम से अवैध संबध थे, जिससे उसका भाई नाराज रहता था।

उसने आरोप लगाया कि उसके भाई की पत्नी अपने प्रेमियों के साथ संबध रखना चाहती थी और इसी कारण उसने अपने प्रेमियों के साथ मिलकर उसके भाई को मार डाला थानाधिकारी ने बताया कि मृतक की पत्नी सहित कुल 6 लोगों के खिलाफ भादसं की धारा 302 और एससी/एसटी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि अवैध संबंधों के चलते हत्या का मामला भी दर्ज किया गया है। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा। उन्होनें कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता लग पाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज