लाइव न्यूज़ :

त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग में युवक की पीट-पीटकर मार डाला, किशोरी और प्रेमी पर हत्‍या का आरोप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 26, 2021 13:46 IST

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण ने शुक्रवार को बताया कि गांव वालों ने जानकारी दी है कि फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र की मीरापुर निवासी किशोरी का रहपुरा जागीर के धर्मेंद्र से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देधर्मेंद्र ने प्रेमिका को कुछ रुपये नकद दिए थे। किशोरी की दूसरे गांव के एक युवक से दोस्ती हो गयी। धर्मेंद्र ने किशोरी को युवक से मिलने से मना किया लेकिन वह नहीं मानी।

बरेलीःउत्तर प्रदेश के बरेली में त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। परिजनों ने एक किशोरी और उसके प्रेमी पर हत्‍या का आरोप लगाया है।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण ने शुक्रवार को बताया कि गांव वालों ने जानकारी दी है कि फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र की मीरापुर निवासी किशोरी का रहपुरा जागीर के धर्मेंद्र से प्रेम प्रसंग चल रहा था। धर्मेंद्र ने प्रेमिका को कुछ रुपये नकद दिए थे। इस बीच किशोरी की दूसरे गांव के एक युवक से दोस्ती हो गयी।

इसका पता चलने पर धर्मेंद्र ने किशोरी को युवक से मिलने से मना किया लेकिन वह नहीं मानी। इसके बाद धर्मेंद्र ने उससे अपने रुपये वापस मांगे। उन्‍होंने बताया कि बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े छह बजे धर्मेंद्र लड़की से अपने रुपये वापस मांगने पहुंचा। इसके बाद लड़की ने भोलापुर निवासी अपने दूसरे प्रेमी को बुला लिया, जो अपने साथ पांच-छह लोगों को लेकर आया।

सभी धर्मेंद्र को सुनसान जगह पर ले गए और उसे खूब पीटा। धर्मेंद्र के ताऊ ओमप्रकाश ने बताया कि धर्मेंद्र को काफी चोटें आयी। माना जा रहा है कि गंभीर चोटों के कारण ही उसकी मौत हुई है। सजवाण ने बताया कि परिजनों ने पुलिस को तहरीर नहीं दी थी। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?