लाइव न्यूज़ :

टीटीई ने चलती ट्रेन से सेना के जवान को दिया धक्का, रेलगाड़ी के नीचे आने से दायीं टांग कटी, अस्पताल में भर्ती, जानिए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 17, 2022 21:49 IST

उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ वित्त प्रबंधक सुधीर सिंह ने बताया कि मामले से जुड़े सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। आरोपी टीटीई अब भी फरार है।

Open in App
ठळक मुद्देलापता आरोपी टीटीई के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सोनू नामक सैनिक को डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस से धक्का दे दिया। सोनू चलती ट्रेन से नीचे गिर गया और ट्रेन की चपेट में आने से उसकी दाहिनी टांग कट गई।

बरेलीः बरेली रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार को कथित रूप से टिकट निरीक्षक (टीटीई) द्वारा चलती ट्रेन से धक्का दिए जाने से सेना के जवान की एक टांग रेलगाड़ी के नीचे आने से कट गई। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। गंभीर रूप से जख्मी सैनिक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वारदात के बाद से लापता आरोपी टीटीई के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ वित्त प्रबंधक सुधीर सिंह ने बताया कि मामले से जुड़े सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। आरोपी टीटीई अब भी फरार है।

रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक यह घटना आज सुबह प्लेटफार्म नंबर दो पर घटित हुई, जब सुपन बोरे नामक एक टीटीई ने टिकट को लेकर हुई आपसी बहस के बाद सोनू नामक सैनिक को डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस से धक्का दे दिया। सोनू चलती ट्रेन से नीचे गिर गया और ट्रेन की चपेट में आने से उसकी दाहिनी टांग कट गई।

उसे मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जाती है घटना के बाद कुछ अन्य यात्रियों ने आरोपी टीटी के साथ कथित रूप से मारपीट की। राजकीय रेलवे पुलिस के थाना अध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि इस मामले में आरोपी टीटीई के खिलाफ हत्या के प्रयास के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। उसकी तलाश की जा रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीभारतीय रेलउत्तर प्रदेशभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?