लाइव न्यूज़ :

बरेलीः बिना मास्क बैंक में प्रवेश करने पर रेलवे कर्मचारी को सुरक्षाकर्मी ने मारी गोली, जानें फिर...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 25, 2021 19:43 IST

उत्तर प्रदेश के बरेली का मामला है। सुरक्षाकर्मी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। यह जानकरी पुलिस के एक अधिकारी ने दी।

Open in App
ठळक मुद्देसुरक्षाकर्मी केशव प्रसाद मिश्रा से किसी बात को लेकर उसकी कहासुनी हो गई।घायल को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और वह खतरे से बाहर है।मिश्रा ने कुमार को गोली मार दी जिससे कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।

बरेलीः ‘बैंक ऑफ बड़ौदा’ की बरेली जंक्शन शाखा में तैनात सुरक्षाकर्मी ने एक रेलवे कर्मचारी को कथित तौर पर गोली मार दी जो बिना मास्क के अंदर जाने की कोशिश कर रहा था।

गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुरक्षाकर्मी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। यह जानकरी पुलिस के एक अधिकारी ने दी। बरेली के पुलिस अधीक्षक (नगर) रवींद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार पूर्वाह्न 11:30 बजे ग्राहक राजेश कुमार बैंक पहुंचा था और बैंक शाखा परिसर में मौजूद सुरक्षाकर्मी केशव प्रसाद मिश्रा से किसी बात को लेकर उसकी कहासुनी हो गई।

उन्होंने बताया कि विवाद ने इतना गंभीर रूप ले लिया कि मिश्रा ने कुमार को गोली मार दी जिससे कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्होंने बताया कि कुमार को तत्काल बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। शाखा की वरिष्ठ प्रबंधक गीता भुसाल ने बताया कि फॉरेंसिक टीम सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद ही घटना के बारे में कुछ पता चल सकेगा।

बैंक में गोली चलने की सूचना मिलते ही पुलिस महानिरीक्षक (बरेली परिक्षेत्र) रमित शर्मा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तथा अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हिरासत में लेने से पहले गार्ड को यह चिल्लाते हुए सुना गया कि ग्राहक बिना मास्क के अंदर जाने की कोशिश कर रहा था और इसके लिए रोकने पर उसने उसके साथ दुर्व्यवहार किया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गार्ड ने यह भी कहा कि ग्राहक के जबरन घुसने पर उसे गोली चलानी पड़ी। बाद में बैंक ने बयान जारी करके घटना पर खेद जताते हुए कहा, ‘‘हम उस दुर्भाग्यपूर्ण गोलीबारी की घटना पर गहरा खेद व्यक्त करते हैं जो गार्ड और पीड़ित के बीच एक कथित विवाद के परिणामस्वरूप हुई। घायल को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और वह खतरे से बाहर है।’’

बैंक की ओर से जारी बयान में कहा गया है, ‘‘बैंक ने पीड़ित परिवार को वित्तीय सहायता प्रदान की है। एक निजी सुरक्षा एजेंसी द्वारा तैनात किए गए गार्ड को तुरंत उसकी ड्यूटी से मुक्त कर दिया गया है और पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी कर लिया है।

बैंक अपनी जांच में पुलिस अधिकारियों के साथ सहयोग कर रहा है। हम यह सुनिश्चित करने के लिए बैंक के सुरक्षा अधिकारियों के माध्यम से एक आंतरिक जांच भी कर रहे हैं कि भविष्य में ऐसी कोई आकस्मिक घटना न हो और ग्राहकों की सुरक्षा हमेशा सुनिश्चित हो।’’ 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशकोविड-19 इंडियाup police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?