लाइव न्यूज़ :

बरेलीः 5 कैफे पर छापा, अवैध हुक्का बार चलाने के आरोप में 10 पुरुष और 3 महिला अरेस्ट, शराब पीते और नशीले पदार्थ लेते मिले युवा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 4, 2025 13:45 IST

Bareilly: अधिकारी ने बताया कि छापेमारी के दौरान 10 पुरुषों और तीन महिलाओं सहित कुल 13 लोगों को हिरासत में लिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देयुवा शराब पीते और अन्य नशीले पदार्थ भी लेते पाए गए। मालिकों और कर्मचारियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।कैफे के पास ‘हुक्का बार’ संचालित करने का लाइसेंस नहीं था।

Bareilly:उत्तर प्रदेश में बरेली के प्रेम नगर इलाके में पुलिस ने पांच कैफे पर छापा मारकर अवैध हुक्का बार चलाने के आरोप में 13 लोगों को हिरासत में लिया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार को छापेमारी के दौरान पता चला कि इन कैफे के भूमिगत तल में हुक्का बार संचालित किए जा रहे थे जहां युवा शराब पीते और अन्य नशीले पदार्थ भी लेते पाए गए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि छापेमारी के दौरान 10 पुरुषों और तीन महिलाओं सहित कुल 13 लोगों को हिरासत में लिया गया।

बरेली के पुलिस अधीक्षक (नगर) मानुष पारीक ने बताया कि पुलिस को शिकायतें मिली थीं कि इलाके के कई कैफे मादक द्रव्यों को बढ़ावा देने का काम कर कानून का उल्लंघन कर रहे हैं जिसके बाद छापेमारी की गई। उन्होंने बताया कि पांचों कैफे के मालिकों और कर्मचारियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

जांचकर्ताओं ने पाया कि इनमें से किसी भी कैफे के पास ‘हुक्का बार’ संचालित करने का लाइसेंस नहीं था और इन परिसरों को सील करने का काम बृहस्पतिवार देर रात तक जारी रहा। अधिकारियों ने कहा कि इन कैफे के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज की गई है और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?