लाइव न्यूज़ :

Bareilly pregnant daughter murder: 17 वर्षीय गर्भवती बेटी की गला दबाकर हत्या, परसा खेड़ा चौकी पर पहुंचकर पिता ने जुर्म कबूला, प्रेम संबंध को लेकर दिया अंजाम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 9, 2024 19:18 IST

Bareilly pregnant daughter murder: बरेली के पुलिस अधीक्षक (नगर) राहुल भाटी के मुताबिक, सीबीगंज थाना क्षेत्र के गोकुलपुर की रहने वाली नाबालिग लड़की का फतेहगंज पश्चिमी के रसूला गांव में रहने वाले भुजेंद्र उर्फ भूरा श्रीवास्तव के साथ प्रेम संबंध थे।

Open in App
ठळक मुद्दे दुष्कर्म और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया था।आरोपी भुजेंद्र उर्फ भूरा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।परिवार वालों के साथ वापस भेज दिया गया।

Bareilly pregnant daughter murder: उत्तर प्रदेश के बरेली शहर में एक पिता ने अपनी 17 वर्षीय गर्भवती बेटी की बृहस्पतिवार रात गला दबाकर हत्या कर दी और थाने पहुंचकर आत्म समर्पण कर दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी के मुताबिक, घटना सीबीगंज थाना क्षेत्र के गोकुलपुर में हुई। बरेली के पुलिस अधीक्षक (नगर) राहुल भाटी के मुताबिक, सीबीगंज थाना क्षेत्र के गोकुलपुर की रहने वाली नाबालिग लड़की का फतेहगंज पश्चिमी के रसूला गांव में रहने वाले भुजेंद्र उर्फ भूरा श्रीवास्तव के साथ प्रेम संबंध थे।

उन्होंने बताया कि लड़की के गर्भवती होने के बाद उसके पिता रमेश कुमार ने सीबीगंज थाने में दुष्कर्म और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। अधिकारी ने बताया कि इसके बाद पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी भुजेंद्र उर्फ भूरा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और लड़की का बयान दर्ज करने के बाद उसे परिवार वालों के साथ वापस भेज दिया गया।

पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, बदनामी के डर से नाबालिग लड़की के पिता ने रात के वक्त बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी और परसा खेड़ा चौकी पर पहुंचकर अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने लड़की का शव बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई