लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: बरेली में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में भीषण आग, लाखों का माल खाक

By भाषा | Updated: May 28, 2020 13:50 IST

आलमगिरी गंज के रहने वाले संजय अग्रवाल का कृष्ण लीला कॉम्प्लेक्स में आर्ट एरीना नाम से शोरूम है। गुरुवार सुबह शॉर्ट सर्किट से उनके शोरूम में आग लग गई।

Open in App
ठळक मुद्देफायर ब्रिगेड की टीम ने चार घंटे के बाद आग बुझाने में कामयाबी पाई.गैलरी के मालिक संजय अग्रवाल ने बताया कि लगभग एक करोड़ रुपये का माल जल कर राख हो गया है।

बरेली में एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में गुरुवार सुबह लगी भीषण आग में लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। उप जिलाधिकारी (सदर) महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सुबह करीब छह बजे प्रेमनगर थाना क्षेत्र में कृष्ण लीला शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लग गई। सूचना पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। यह शॉपिंग कॉम्प्लेक्स केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार के आवास के पास स्थित है।हालांकि इस घटना में गंगवार के आवास को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

सुबह लोगों ने एक दुकान से धुंआ निकलते देखा तो मौके पर भीड़ जुट गई और इसकी सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग से आर्ट एरिना गैलरी पूरी तरह राख हो गयी। गैलरी के मालिक संजय अग्रवाल ने बताया कि लगभग एक करोड़ रुपये का माल जल कर राख हो गया है। पुलिस अधीक्षक (नगर) रविंद्र कुमार ने बताया कि फिलहाल आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि यह आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी। बहरहाल जांच की जा रही है। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। 

टॅग्स :भीषण आगअग्नि दुर्घटनाउत्तर प्रदेशबरेली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने