लाइव न्यूज़ :

डॉक्टर की 7 साल की बेटी से दुष्कर्म, 19 वर्षीय युवक अरेस्ट, पीड़िता गली में खेल रही थी और आरोपी ने दुकान से शैंपू लाकर देने को कहा और...

By भाषा | Updated: December 12, 2022 22:23 IST

उत्तर प्रदेशः पीड़िता के पिता ने दर्ज कराई गई शिकायत में कहा कि बेटी गली में खेल रही थी, तभी पड़ोस में रहने वाला शाहरुख आया और दुकान से शैंपू लाकर देने को कहा। बच्ची शैंपू लेकर आई तो आरोपी उसे छत पर ले गया, दुष्कर्म किया।

Open in App
ठळक मुद्दे चिकित्सक की बच्ची दो दिन पहले अपने परिवार के साथ ग्रामीण क्षेत्र में अपने किसी रिश्तेदार के घर एक कार्यक्रम में गई थी।बच्ची ने घबराकर चिल्लाना शुरू किया और जब उसके रिश्तेदार आवाज सुनकर छत पर पहुंचे, तो आरोपी शाहरुख मौके से फरार हो गया। बच्ची के पिता को शाम को क्लीनिक से घर लौटने पर इस मामले की जानकारी मिली।

बरेलीः बरेली के ग्रामीण क्षेत्र में एक चिकित्सक की सात साल की बेटी से दुष्कर्म के आरोप में एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बरेली के पुलिस अधीक्षक (नगर) राहुल भाटी ने बताया कि शहर में रहने वाले चिकित्सक की बच्ची दो दिन पहले अपने परिवार के साथ ग्रामीण क्षेत्र में अपने किसी रिश्तेदार के घर एक कार्यक्रम में गई थी।

बच्ची के पिता का शहर में ही एक क्लीनिक है। पीड़िता के पिता ने दर्ज कराई गई शिकायत में कहा कि उनकी बेटी रविवार दोपहर गली में खेल रही थी, तभी पड़ोस में रहने वाला शाहरुख (19) नाम का व्यक्ति वहां आया और उसने उनकी बेटी से एक दुकान से शैंपू लाकर देने को कहा। उन्होंने कहा कि उनकी बच्ची जब शैंपू लेकर आई तो आरोपी उसे अपने घर की छत पर ले गया, जहां उसने दुष्कर्म किया।

पुलिस के पास दर्ज शिकायत में कहा गया है कि बच्ची ने घबराकर चिल्लाना शुरू किया और जब उसके रिश्तेदार आवाज सुनकर छत पर पहुंचे, तो आरोपी शाहरुख मौके से फरार हो गया। बच्ची के पिता को शाम को क्लीनिक से घर लौटने पर इस मामले की जानकारी मिली।

उन्होंने इज्जतनगर थाने में रविवार देर रात शिकायती पत्र देकर प्राथमिकी लिखाई। भाटी ने बताया कि पीड़िता के परिजन के मुताबिक बच्ची ने आरोपी को पहचान लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

24 वर्षीय एक महिला ने कथित रूप से आत्महत्या की

ठाणे जिले के कल्याण में 24 वर्षीय एक महिला ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली और इस मामले में उसके पति एवं ससुर को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि महिला ने रविवार को कल्याण स्थित अपने घर पर स्वयं को फांसी लगा ली।

उसने बताया कि महिला के पति और उसके ससुराल वालों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी महिला को छोटी-छोटी बातों पर कथित रूप से प्रताड़ित किया करते थे और पीटा करते थे। प्राथमिकी में कहा गया है कि उत्पीड़न से परेशान होकर महिला ने रविवार दोपहर स्वयं को फांसी लगा ली।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज