लाइव न्यूज़ :

Bareilly Crime News: पुलिस के सामने अजीब केस, स्मैक की तस्करी में शौहर गया जेल, बीवी ने दूसरी शादी कर धंधा जारी रखा, काशीपुर से लेकर बरेली तक जाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 29, 2023 16:34 IST

Bareilly Crime News: बरेली के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि आरोपी महिला रेशमा पहले अपना कारोबार उत्तराखंड के काशीपुर में करती थी।

Open in App
ठळक मुद्देरेशमा की शादी अजहर से हुई जिसके बाद उसने यहां स्मैक का कारोबार शुरू कर दिया। रेशमा ने रिफाकत से शादी कर ली और साथ मिलकर तस्करी करने लगे।फतेहगंज पश्चिम की पुलिस ने बृहस्पतिवार को रेशमा और उसके पति रिफाकत को गिरफ्तार किया।

Bareilly Crime News: स्मैक की तस्करी के आरोप में शौहर के जेल जाने के बाद बीवी ने दूसरी शादी की और दूसरे शौहर के साथ मिलकर स्मैक तस्करी का धंधा जारी रखा। पुलिस ने दंपति को गिरफ्तार कर लिया है। बरेली के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि आरोपी महिला रेशमा पहले अपना कारोबार उत्तराखंड के काशीपुर में करती थी।

रेशमा की शादी अजहर से हुई जिसके बाद उसने यहां स्मैक का कारोबार शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि जब अजहर स्मैक तस्करी के आरोप में जेल चला गया तो रेशमा का संबंध फतेहगंज पश्चिमी के शातिर तस्कर रिफाकत से हो गया। रेशमा ने रिफाकत से शादी कर ली और साथ मिलकर तस्करी करने लगे।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि फतेहगंज पश्चिम की पुलिस ने बृहस्पतिवार को रेशमा और उसके पति रिफाकत को गिरफ्तार किया। अदालत ने आज उन्हें जेल भेज दिया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को दबिश देकर मोहल्ला सराय कस्बा से रिफाकत और रेशमा को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2.67 लाख रुपये मूल्य का 23 ग्राम स्मैक बरामद किया था।

रेशमा और रिफाकत के खिलाफ फतेहगज पश्चिमी थाने में नौ, थाना बारादरी में तीन, थाना काशीपुर (उत्तराखण्ड) में छह और थाना बनबसा, जिला चम्पावत (उत्तराखण्ड) में दो मामले दर्ज हैं। पूछताछ में तस्कर दंपति ने बताया कि वे उत्तराखंड से स्मैक खरीदकर लाते हैं और स्थानीय बाजार में फुटकर में जगह-जगह इसे बेचते हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तराखण्डउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?