लाइव न्यूज़ :

बरेलीः 75 वर्षीय मां ने बेटे ने बुलेट मोटरसाइकिल नहीं दिलाई, रसोई में लोहे की छड़ से पीट पीटकर मार डाला, शव घर में खून से लथपथ मिला था

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 6, 2023 17:12 IST

पुलिस अधीक्षक नगर राहुल भाटी ने बताया कि प्रेमनगर थाना के भूड़ लल्ला बाजार के पीछे एक महिला फरीदा (75) का शव उसके घर में खून से लथपथ मिला था।

Open in App
ठळक मुद्दे पुलिस ने जब मामले की जांच की तो महिला का दत्तक पुत्र अफसर खान उर्फ लकी निकला।पुलिस ने हत्यारोपी बेटे को सोमवार को गिरफ्तार करके मामले का खुलासा कर दिया है। 17 जनवरी को एक महिला का शव उसके घर में खून से लथपथ मिला था।

बरेलीः उत्तर प्रदेश के बरेली में एक बेटे ने बुलेट मोटरसाइकिल नहीं दिलाने पर कथित तौर पर अपनी मां की हत्या कर दी। पुलिस ने मामले का सोमवार को खुलासा करते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार करने के साथ हत्या में इस्तेमाल किये गए हथियार को बरामद कर लिया है।

 

 

पुलिस अधीक्षक नगर राहुल भाटी ने बताया कि प्रेमनगर थाना के भूड़ लल्ला बाजार के पीछे एक महिला फरीदा (75) का शव उसके घर में खून से लथपथ मिला था। बेटे ने हत्या के संबंध में तहरीर दी थी। पुलिस ने जब मामले की जांच की तो महिला का दत्तक पुत्र अफसर खान उर्फ लकी निकला।

पुलिस ने हत्यारोपी बेटे को सोमवार को गिरफ्तार करके मामले का खुलासा कर दिया है। बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के कोहाड़ापीर में 17 जनवरी को एक महिला का शव उसके घर में खून से लथपथ मिला था। पुलिस के मुताबिक 17 जनवरी को फरीदा बेगम अपने घर में अकेली थीं और इसी दौरान लकी का बुलेट खरीदने को लेकर अपनी मां से विवाद हो गया।

पुलिस ने बताया कि लकी ने अपनी मां को रसोई में लोहे की छड़ से पीट पीटकर मार डाला। वह पुलिस को गुमराह करने के लिए वह कई तरह की कहानी बना रहा था जिससे उस पर शक गहरा गया था। पुलिस ने जब कड़ाई से लकी से पूछताछ की तो मामले का खुलासा हो गया। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?