लाइव न्यूज़ :

बरेलीः काली कार में सवार 4 लोग महिला को सीता रसोई के पास ले जाकर मारी गोली, सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 30, 2025 13:26 IST

Bareilly: पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि महिला का अपहरण हुआ था या वह स्वेच्छा से उन लोगों के साथ गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला के सीने के दाहिने हिस्से में गोली लगी है।सीसीटीवी की फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है।

Bareilly: उत्तर प्रदेश के बरेली में 42 वर्षीय एक महिला को गोली मार दी गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। शनिवार रात घटना उस समय हुई जब सोनू नामक महिला दवा खरीदने के लिए एक मेडिकल स्टोर पर गई थी। काली कार में सवार चार लोग कथित तौर पर महिला को सीता रसोई के पास सुनसान जगह पर ले गए और वहां उसे गोली मारकर फरार हो गए। हालांकि, पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि महिला का अपहरण हुआ था या वह स्वेच्छा से उन लोगों के साथ गई थी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) मानुष पारीक ने बताया कि पुलिस को शनिवार रात करीब आठ बजे एक महिला को गोली मारे जाने के बारे में सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार, महिला के सीने के दाहिने हिस्से में गोली लगी है।

अधिकारियों ने हमलावरों की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी की फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है। अधिकारियों ने कहा कि अस्पताल पहुंचे पीड़िता के परिवार के सदस्य हमले के बारे में कोई जानकारी नहीं दे पाए। उन्होंने कहा कि महिला की हालत में सुधार होने और उसके बयान देने के बाद ही घटना के बारे विस्तृत जानकारी सामने आएगी।

पुलिस के अनुसार, सोनू दो बच्चों के साथ थाना इज्जतनगर इलाके में किराए के मकान में रहती है। मथुरा निवासी अनिल कौशिक के साथ उसकी शादी हुई थी, लेकिन वैवाहिक विवाद के चलते वह अपने दो बच्चों के साथ बरेली आ गई। अधिकारियों ने कहा कि पुलिस अपराध के पीछे के मकसद की जांच कर रही है और संदिग्धों को पकड़ने का प्रयास कर रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमथुराउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?