लाइव न्यूज़ :

Bareilly: 2008 में निरंजन लाल, भगवान दास, रामेश्वर दयाल, पप्पू, बादल और कुंवर सेन ने युवती से सामूहिक दुष्कर्म कर की हत्या?, 17 साल बाद न्याय, सभी दोषी को उम्रकैद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 7, 2025 14:33 IST

Bareilly: रंजिश को लेकर पांच नवंबर 2008 को निरंजन लाल, भगवान दास और उनके साथी रामेश्वर दयाल, पप्पू, बादल और कुंवर सेन ने पीड़िता से सामूहिक दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी। पाठक ने बताया कि अगले दिन युवती का शव अर्द्धनग्न अवस्था में निरंजन लाल के खेत में पाया गया।

Open in App
ठळक मुद्देमामले में आठ नवंबर 2008 को सभी छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।उम्र कैद और 65-65 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।निरंजन लाल और भगवान दास के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया गया था।

Bareilly: बरेली की एक अदालत ने एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म और उसकी हत्या करने के मामले में छह लोगों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। अपर जिला शासकीय अधिवक्ता (एडीजीसी) स्वतन्त्र कुमार पाठक ने बताया कि 2001 में क्योलड़िया थाना क्षेत्र के एक गांव में निरंजन लाल और भगवान दास के खिलाफ एक किशोरी से छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया गया था और इस मामले में दोनों जेल भी गए थे। उन्होंने बताया कि इसी मुकदमे की रंजिश को लेकर पांच नवंबर 2008 को निरंजन लाल, भगवान दास और उनके साथी रामेश्वर दयाल, पप्पू, बादल और कुंवर सेन ने पीड़िता से सामूहिक दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी। पाठक ने बताया कि अगले दिन युवती का शव अर्द्धनग्न अवस्था में निरंजन लाल के खेत में पाया गया।

उन्होंने बताया कि इस मामले में आठ नवंबर 2008 को सभी छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। एडीजीसी ने बताया कि विशेष न्यायाधीश (अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अदालत) राकेश त्रिपाठी ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद बृहस्पतिवार को सभी आरोपियों निरंजन लाल, भगवान दास और उनके साथियों रामेश्वर दयाल, पप्पू, बादल और कुंवर सेन को दुष्कर्म और हत्या के लिए दोषी करार देते हुए उम्र कैद और 65-65 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।

पत्नी को जलाकर मारने के दोषी को आजीवन कारावास

बिजनौर की एक स्थानीय अदालत ने अपनी पत्नी को जलाकर मार डालने के आरोपी एक व्यक्ति को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अभियोजन पक्ष के अनुसार, उत्तराखंड के जसपुर की रहने वाली 33 वर्षीय मंजू की शादी बिजनौर जिले के धामपुर के मोहल्ला जोशियान निवासी सचिन से साल 2012 में हुई थी।

उसे उसके पति, सास कविता और ससुर आदेश द्वारा कथित तौर पर प्रताड़ित किया जाता था। सचिन कथित तौर पर नशे का आदी था। अभियोजन पक्ष के वकील ने कहा कि तीन अप्रैल 2022 को सचिन ने अपनी मां, पिता और चचेरे भाई अभिषेक के साथ मिलकर उस पर डीजल डाला और उसे आग लगा दी।

उन्होंने बताया कि इस घटना में गंभीर रूप से झुलसी मंजू की 22 जुलाई 2022 को इलाज के दौरान मौत हो गई थी। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है। अभियोजन पक्ष के वकील वरुण राजपूत ने बताया कि मामले की सुनवाई के बाद अपर सत्र न्यायाधीश अनुपम सिंह ने बुधवार को सचिन को आजीवन कारावास और 25 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। हालांकि, अदालत ने सुबूतों के अभाव में उसकी मां, पिता और चचेरे भाई को बरी कर दिया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशकोर्टउत्तर प्रदेश समाचारup news
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?