लाइव न्यूज़ :

बरेलीः 15 वर्षीय किशोर ने पांच साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, टॉफी का लालच देकर बहला-फुसलाकर और चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण पहुंचे

By भाषा | Updated: August 28, 2022 17:57 IST

उत्तर प्रदेशः अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) राहुल भाटी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

Open in App
ठळक मुद्देकिशोर (15) टॉफी का लालच देकर लड़की को बहला-फुसलाकर सुनसान जगह पर ले गया और उससे दुष्कर्म किया।पिता के खिलाफ धमकी समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर कैंट राजीव कुमार ने कहा कि दुष्कर्म पीड़िता मानसिक रूप से कमजोर है।

बरेलीः बरेली के कैंट थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोर ने पांच साल की बच्ची से कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना शनिवार की है जब किशोर (15) टॉफी का लालच देकर लड़की को बहला-फुसलाकर सुनसान जगह पर ले गया और उससे दुष्कर्म किया।

चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण वहां पहुंचे और आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) राहुल भाटी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

उसके पिता के खिलाफ धमकी समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर कैंट राजीव कुमार ने कहा कि दुष्कर्म पीड़िता मानसिक रूप से कमजोर है और जब पीड़ित के परिजन आरोपी के घर पहुंचे तो उसके पिता योगेंद्र ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

मप्र : आदिवासी लड़की से दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग भी हिरासत में

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में पुलिस ने दो लोगों को 15 वर्षीय एक आदिवासी लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। निमाड़ रेंज के पुलिस उप-महानिरीक्षक (डीआईजी) तिलक सिंह ने रविवार को बताया कि घटना 25 अगस्त को हुई, जिसके बाद पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया और एक नाबालिग को हिरासत में लिया।

सिंह के मुताबिक, शुक्रवार देर रात दर्ज कराई गई शिकायत में आठवीं कक्षा की छात्रा ने कहा कि वह अपने परिचित एक नाबालिग लड़के के साथ बाहर गई थी और बाद में दवा की दुकान के मालिक सहित दो लोग उनके साथ आ गए।

डीआईजी ने बताया कि शिकायत के अनुसार, उनमें से दो लोगों ने कथित तौर पर लड़की के साथ दुष्कर्म किया और बाद में उसे उसके घर के पास छोड़ दिया। सिंह के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं मे मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए