लाइव न्यूज़ :

बारां में पति ने पत्नी को पीट-पीट कर मार डाला, लकड़ी के बैट से हमला किया

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 14, 2021 20:30 IST

राजस्थान में बारां जिले के मंगरोले पुलिस थाना के हिंगोनिया गांव में शख्स ने पत्नी को मार डाला। बैट से कई बार महिला पर वार किया जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं।

Open in App
ठळक मुद्देमृत महिला की पहचान 49 वर्षीय मुलीबाई वैष्णव के रूप में हुई है।पति का नाम मुरारीलाल वैष्णव है, जो कि बारां जिले के मंगरोले पुलिस थाना के हिंगोनिया गांव का रहनेवाला है।पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और महिला के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार के सदस्यों को सौंप दिया।

कोटाः राजस्थान के बारां जिले में सोमवार देर रात 49 वर्षीय एक महिला की उसके पति ने कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और महिला के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार के सदस्यों को सौंप दिया। मृत महिला की पहचान 49 वर्षीय मुलीबाई वैष्णव के रूप में हुई है। वहीं उसके पति का नाम मुरारीलाल वैष्णव है, जो कि बारां जिले के मंगरोले पुलिस थाना के हिंगोनिया गांव का रहनेवाला है।

मंगरोले पुलिस थाना के प्रभारी हेमंत गौतम ने बताया कि महिला और उसके पति के बीच पिछले कुछ वर्षों से कथित तौर पर अच्छे संबंध नहीं थे और वे नियमित झगड़ा करते थे। दंपति का कोई बच्चा भी नहीं है। प्रभारी ने बताया कि दंपति का सोमवार देर रात करीब एक बजकर 30 मिनट पर झगड़ा शुरू हो गया और पति ने पत्नी पर लकड़ी के बैट से हमला कर दिया।

इस बैट का इस्तेमाल कपड़े धोने के लिए घर में किया जाता था। व्यक्ति ने कई बार महिला पर वार किया जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। महिला को गंभीर हालत में बारां जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने मुरारीलाल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके उसे हिरासत में ले लिया है। 

बरेली में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म कर वीडियो सोशल मीडिया पर डाला, पांच युवकों के खिलाफ मामला दर्ज

बरेली जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने और घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर डालने के मामले में पीड़ित छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने पांच युवकों के खिलाफ मंगलवार की रात को प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप के अनुसार बहेड़ी नगर के पांच युवकों ने नाबालिग से कथित दुष्‍कर्म करने के बाद उसकी अश्लील वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर डाल दिए।

सहायक पुलिस अधीक्षक व थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यनारायण प्रजापत ने बताया, ''छात्रा की तहरीर पर कोतवाली बहेड़ी में मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।'' प्रजापत ने कहा वीडियो शेयर करने वालों का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी आरोपी फरार हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थानजयपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट