लाइव न्यूज़ :

Barabanki Crime News: झोपड़ी के अंदर रखे फावड़े से पत्नी पर कई वार कर हत्या की, इस बात से नाराज था पति

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 27, 2023 12:41 IST

Barabanki Crime News: सूचना की जानकारी मिलने पर मौके पर पुलिस अधीक्षक (एसपी) दिनेश कुमार सिंह तथा अन्य अधिकारी पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल की।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने बताया कि आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। भट्ठा परिसर में ही झोपड़ी बनाकर रहता था।फावड़े से पत्नी पर कई वार किए जिससे रजनी की मौके पर ही मौत हो गयी।

Barabanki Crime News: बाराबंकी जिले के घुंघटेर थाना क्षेत्र में सोमवार को तड़के एक ईंट भट्ठे पर कार्यरत मजदूर ने अवैध संबंधों के शक में अपनी पत्नी की फावड़ा मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

सूचना की जानकारी मिलने पर मौके पर पुलिस अधीक्षक (एसपी) दिनेश कुमार सिंह तथा अन्य अधिकारी पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल की। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सीतापुर जिले के थाना महमूदाबाद क्षेत्र का निवासी मोतीलाल अपनी पत्नी रजनी (27) के साथ यहां घुंघटेर क्षेत्र के ग्राम बद्दूपुरवा स्थित मंसूरी ईंट भट्ठे पर काम करता था तथा भट्ठा परिसर में ही झोपड़ी बनाकर रहता था।

उसके अन्य साथी भी वहीं पर रहते थे। एसपी ने बताया कि मोतीलाल को अपनी पत्नी पर किसी और से अवैध संबंध होने का शक था और इसी बात को लेकर आज सुबह दोनों के बीच झगड़ा हो गया। नाराज मोतीलाल ने झोपड़ी के अंदर रखे फावड़े से पत्नी पर कई वार किए जिससे रजनी की मौके पर ही मौत हो गयी।

सिंह के अनुसार, मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। रजनी को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेशहत्याuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?