लाइव न्यूज़ :

Barabanki: महिला प्रशिक्षु खिलाड़ियों से छेड़छाड़?, क्रीड़ाधिकारी और कोच का साथ देती फुटबॉल प्रशिक्षक श्रद्धा सोनकर, दो खिलाड़ियों ने फोड़े बम, चयन ट्रायल में करते गलत काम!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 21, 2024 18:23 IST

Barabanki: आरोप लगाया गया है कि स्टेडियम में तैनात फुटबॉल प्रशिक्षक श्रद्धा सोनकर इस तरह की हरकत में क्रीड़ाधिकारी का साथ देती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला प्रशिक्षु खिलाड़ियों को गलत तरीके से छूने और छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। 85 (महिला को धमकी देना और लगातार प्रताड़ित करना) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।खिलाड़ियों को गलत तरीके से छूने के साथ-साथ शारीरिक व मानसिक रूप से उत्पीड़न करते रहते हैं।

Barabanki: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में फुटबॉल का प्रशिक्षण ले रही दो खिलाड़ियों ने जिले के प्रभारी क्रीड़ाधिकारी और कोच के खिलाफ छेड़छाड़ और उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है। खिलाड़ियों का आरोप है कि खेल अधिकारी चयन ट्रायल जैसी गतिविधियों में बालिका खिलाड़ियों के साथ छेड़खानी करते थे। पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) सुमित त्रिपाठी ने बृहस्पतिवार को बताया कि शहर स्थित के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम में फुटबॉल का प्रशिक्षण ले रही दो खिलाड़ियों ने पुलिस को दी गई शिकायत में प्रभारी क्रीड़ाधिकारी राजेश कुमार सोनकर पर प्रशिक्षण के दौरान महिला प्रशिक्षु खिलाड़ियों को गलत तरीके से छूने और छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि स्टेडियम में तैनात फुटबॉल प्रशिक्षक श्रद्धा सोनकर इस तरह की हरकत में क्रीड़ाधिकारी का साथ देती हैं।

त्रिपाठी ने बताया कि क्रीड़ाधिकारी राजेश कुमार सोनकर और फुटबॉल प्रशिक्षक श्रद्धा के विरुद्ध धारा भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 (महिला की गरिमा भंग करने के इरादे से उस पर हमला करना या आपराधिक बल का प्रयोग करना), 315 (2) (धमकाना) और 85 (महिला को धमकी देना और लगातार प्रताड़ित करना) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

प्रशिक्षु खिलाड़ियों का आरोप है कि राजेश सोनकर बाराबंकी में होने वाले फुटबाल संबंधी सभी प्रतियोगिताओं, चयन ट्रायल जैसी गतिविधियों में अपनी ड्यूटी के दौरान बालिका खिलाड़ियों को गलत तरीके से छूने के साथ-साथ शारीरिक व मानसिक रूप से उत्पीड़न करते रहते हैं।

शिकायत में कहा गया है कि लोक लाज के भय से कोई भी खिलाड़ी कभी उनके विरुद्ध बोलने की हिम्मत नहीं जुटा पाती है। शिकायत में कहा गया है कि श्रद्धा सोनकर आरोपी क्रीड़ाधिकारी राजेश सोनकर की रिश्तेदार है। शिकायत के मुताबिक श्रद्धा खिलाड़ियों पर राजेश के आवास पर मिलते रहने का अनावश्यक दबाव बनाती हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीफुटबॉलउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?