लाइव न्यूज़ :

जंगल में शौच के लिए गईं तीन नाबालिग युवतियों के साथ तीन दरिंदों ने दिया दुष्कर्म, मां ने केस दर्ज कराया

By एस पी सिन्हा | Updated: February 12, 2022 17:12 IST

बिहार में बांका जिले के चांदन प्रखंड के गौरीपुर के तुर्की मोड के समीप जंगल के पास का मामला है. तीन युवकों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए.

Open in App
ठळक मुद्देग्रामीणों ने घटनास्थल से बरामद कर पुलिस को सौंप दिया है.आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है.थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

पटनाः बिहार में बांका जिले के चांदन प्रखंड के गौरीपुर के तुर्की मोड के समीप जंगल के बीच बहियार में शुक्रवार की शाम तीन नाबालिग युवतियों के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिये जाने का मामला सामने आया है. घटना का अंजाम उसवक्त दिया गया, जब तीनों नाबालिग युवतियां देर शाम जंगल में शौच के लिए गई थीं.

 

इसी दौरान गांव के ही तीन युवकों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए. तीनों पीडित युवतियों में से एक की मां ने तीन युवकों के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार एक गांव की तीन नाबालिग युवतियां शुक्रवार की शाम में शौच करने गांव से बाहर जंगल के बीच बहियार(जंगल) में गई थीं.

इसी दौरान पूर्व से घात लगाए नित्यानंद यादव, पारस यादव व संजय तांती ने तीनों नाबालिक लड़की को जबरन पकड़ कर खेत की तरफ ले जाकर दुष्कर्म किया. युवतियों के द्वारा शोर मचाने पर कुछ स्थानीय लोगों के पहुंचने की भनक मिलते ही तीनों आरोपी युवक भागने में सफल रहे. वारदात का अंजाम देने के बाद भाग रहे आरोपियों की बाइक को ग्रामीणों ने घटनास्थल से बरामद कर पुलिस को सौंप दिया है.

पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है. इस संबंध में थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल, अभी तक पीड़िताओं को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल नहीं भेजा गया है. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीरेपबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए